फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Cadets gave performances at the annual function of Sainik School

Rewari News: सैनिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में कैडेट्स ने दीं प्रस्तुतियां

Sun, 19 Oct 2025 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 19 Oct 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Cadets gave performances at the annual function of Sainik School
फोटो: 07रेवाड़ी। गांव गोठड़ा स्थित सैनिक स्कूल में आयोजित वार्षिकोत्सव में प्रस्तुति देते विद
रेवाड़ी। गांव गोठड़ा स्थित सैनिक स्कूल का वार्षिकोत्सव शनिवार को धूमधाम से आयोजित किया गया। इसमें कैडेटों ने स्वागत गीत, प्रार्थना, अंग्रेजी नाटक, समूह नृत्य का प्रदर्शन किया। नाटक का मंचन भी किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त मेजर जनरल देवेश गौड़ और विशिष्ट अतिथि मुक्ता गौड़ रहीं। प्राचार्य कैप्टन ब्रिज किशोर ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। प्राचार्य ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल अकादमिक शिक्षा देना नहीं बल्कि छात्रों में नेतृत्व, अनुशासन, आत्मविश्वास और समाज के प्रति जिम्मेदारी का भाव विकसित करना है।
विज्ञापन

उन्होंने कैडेट्स की उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त किया और शिक्षकों व अभिभावकों के सहयोग के लिए आभार जताया। कैडेट्स ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इनमें स्वागत गीत, प्रार्थना, अंग्रेजी नाटक, समूह नृत्य और नाट्य प्रदर्शन शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैडेट्स ने प्रस्तुतियों से शहीद उधम सिंह, रामकथा, छत्रपति शिवाजी महाराज, महाभारत प्रसंग और रानी पद्मावती के जौहर पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा और रचनात्मकता देखने को मिली।
मुख्य अतिथि मेजर जनरल देवेश गौड़ ने छात्रों और कर्मियों को निष्ठा और ईमानदारी से कर्तव्य निभाने का आह्वान किया। उन्होंने विद्यालय की एनसीसी, खेल-कूद और अकादमिक क्षेत्र में प्राप्त उपलब्धियों की सराहना की और राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में प्रवेश के उत्कृष्ट परिणामों पर प्रसन्नता व्यक्त की।

प्राचार्य ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। उप-प्राचार्या स्क्वाड्रन लीडर वंदना चौधरी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। अभिभावक और आमंत्रित अतिथियों ने कार्यक्रम को देखकर अत्यधिक संतोष और प्रसन्नता व्यक्त की। वार्षिकोत्सव ने छात्रों में देशभक्ति, अनुशासन और सांस्कृतिक कौशल विकसित करने का उद्देश्य सफलतापूर्वक पूरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed