फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Cabinet minister Rao Narbir revealed the secret of the memorial of Babu Mohar Singh, the first MLA of Ahirwal

Rewari: कैबिनेट मंत्री राव नरबीर ने किया अहीरवाल क्षेत्र के प्रथम MLA बाबू मोहर सिंह के स्मारक का लोकार्पण

Fri, 17 Jan 2025 06:44 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 17 Jan 2025 06:44 PM IST
सार

बाबू मोहर सिंह अविभाजित पंजाब में पहली बार 1942, दूसरी बार 1946 में विधायक तथा 1954 में एमएलसी रहे। वे अहीरवाल के प्रथम विधायक के अलावा सेंट स्टीफन कॉलेज, दिल्ली के अहीरवाल क्षेत्र से प्रथम स्नातक भी थे।

विज्ञापन
Cabinet minister Rao Narbir revealed the secret of the memorial of Babu Mohar Singh, the first MLA of Ahirwal
उद्योग, वाणिज्य, वन एवं पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह - फोटो : संवाद

विस्तार

उद्योग, वाणिज्य, वन एवं पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह ने शुक्रवार को गांव कंवाली स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में अहीरवाल क्षेत्र के प्रथम विधायक बाबू मोहर सिंह के नवनिर्मित स्मारक का लोकार्पण किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि बाबू राव मोहर सिंह रेवाड़ी के अलावा अन्य कई जिलों में शिक्षा का प्रचार प्रसार करने में अहम भूमिका निभाई। वे शैक्षणिक क्रांति के जनक एवं अग्रदूत रहे थे।

विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री ने कहा कि हमारे युवा वर्ग को शैक्षणिक क्रांति के ऐसे पुरोधा, प्रखर राजनीतिज्ञ, निष्पक्ष समाजसेवी, दूरद्रष्टा चिंतक के दिखाएं रास्ते पर चलते हुए देश की उन्नति में अपना योगदान देना चाहिए। राव नरबीर सिंह ने प्रतिमा का अनावरण करने के बाद में स्कूल में पौधरोपण भी किया। उन्होंने कहा कि हम सभी को पर्यावरण संरक्षण को लेकर गंभीर होना पड़ेगा। हमें कागज की बर्बादी को रोकना होगा ताकि पेड़ों की कटाई कम से कम हो। शादियों में छपने वाले कार्डों की जगह आमजन को ऑनलाइन निमंत्रण देने चाहिए। उन्होंने कहा कि इसकी शुरुआत उन्होंने स्वयं अपने घर की शादी में ऑनलाइन निमंत्रण देकर की थी।
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सरकारी स्कूल में जल्दी स्टाफ की कमी पूरी की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में बच्चों की कम होती संख्या एक चिंता का विषय है। इसको लेकर सरकार गंभीर है और लगातार इस दिशा में सुधार किया जा रहा है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने विद्यालय में विभिन्न कार्यों के लिए 21 लाख रुपये देने की भी घोषणा की। इस दौरान उनके साथ ममता यादव एचपीएससी सदस्य, जिला शिक्षा अधिकारी कपिल पूनिया, अनिल यादव प्रधानाचार्य व अन्य गणमान्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाबू मोहर सिंह ने अहीरवाल में शैक्षणिक क्रांति की अलख जगाई
गौरतलब है कि बाबू मोहर सिंह अविभाजित पंजाब में पहली बार 1942, दूसरी बार 1946 में विधायक तथा 1954 में एमएलसी रहे। वे अहीरवाल के प्रथम विधायक के अलावा सेंट स्टीफन कॉलेज, दिल्ली के अहीरवाल क्षेत्र से प्रथम स्नातक भी थे। लाहौर यूनिवर्सिटी से कानूनी पढ़ाई के बाद उन्होंने अहीरवाल में शैक्षणिक क्रांति की अलख जगाई तथा क्षेत्र में करीब एक दर्जन शैक्षणिक संस्थाएं खुलवाई।


आसपास शिक्षण संस्थान नहीं होने के कारण बेटियों को शिक्षा हासिल करने में काफी कठिनाई होती थी। इन परिस्थितियों के मद्देनजर उन्होंने ब्रेन हाई स्कूल रेवाड़ी, जुबली अहीर स्कूल रेवाड़ी, श्री कृष्ण हाई स्कूल कंवाली, अहीर कॉलेज रेवाड़ी, जेबीटी सेंटर रेवाड़ी, क्राफ्ट एवं ड्राईंग टीचर सेंटर रेवाड़ी, द्रोणाचार्य कॉलेज गुड़गाँव, श्री कृष्ण हाई स्कूल ढ़ाणा खुर्द हांसी आदि खुलवाने में उल्लेखनीय योगदान।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed