{"_id":"64a31b2b6217ceef41049d14","slug":"by-election-for-the-vacant-posts-of-panch-sarpanch-on-9-rewari-news-c-198-1-rew1001-1854-2023-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: पंच-सरपंच के रिक्त पदों के लिए उपचुनाव 9 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: पंच-सरपंच के रिक्त पदों के लिए उपचुनाव 9 को
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले के विभिन्न खंडों में पंच-सरपंच के रिक्त पदों के लिए उपचुनाव 9 जुलाई को होंगे। डीसी व जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) मोहम्मद इमरान रजा ने हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान केंद्रों की स्थापना के आदेश जारी किए हैं। सरपंच पद के चुनाव ईवीएम के माध्यम से जबकि पंच पदों के लिए बैलेट पेपर के माध्यम से होंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) ने बावल खंड की ग्राम पंचायत ओढ़ी के लिए रामावि ओढ़ी दाया कक्ष, धारूहेड़ा खंड की ग्राम पंचायत आकेड़ा के लिए रावमावि आकेड़ा, डहीना खंड की ग्राम पंचायत गोठड़ा टप्पा डहीना के लिए रावमावि गोठड़ा टप्पा डहीना व ग्राम पंचायत मंदौला के लिए रावमावि मंदौला, जाटूसाना खंड की ग्राम पंचायत कन्हौरी के वार्ड नंबर 1-5 के लिए राउवि कन्हौरी दाया कक्ष तथा वार्ड नंबर 6-9 के लिए राउवि कन्हौरी मध्य कक्ष, ग्राम पंचायत बोडिया कमालपुर के लिए रावमावि बोडिया कमालपुर दाया कक्ष, ग्राम पंचायत खुशपुरा के लिए राप्रापा खुशपुरा व ग्राम पंचायत पहराजवास के लिए राप्रापा पहराजवास दाया कक्ष, खंड खोल की ग्राम पंचायत राजपुरा इस्तमुरार के लिए रामावि राजपुरा इस्तमुरार तथा नाहड़ खंड की झाड़ौदा ग्राम पंचायत के लिए रावमावि झाड़ौदा उत्तर कक्ष व ग्राम पंचायत खुर्शीदनगर के लिए राप्रापा खुर्शीद नगर मध्य कक्ष में बूथ स्थापित करने के आदेश जारी किए हैं।
इन ग्राम पंचायतों में कन्हौरी में सरपंच पद तथा अन्य ग्राम पंचायतों में पंच पद के लिए उप चुनाव होने हैं। मतदान रविवार 9 जुलाई को प्रात: 7 बजे से सायं 6 बजे के बीच होगा। वोटों की गिनती मतदान के तत्काल बाद शुरू हो जाएगी। यदि कहीं री-पोल होता है तो चुनाव आयोग की ओर से वोटों की गिनती की तारीख व समय बाद में निर्धारित किया जाएगा।
विज्ञापन
ग्राम पंचायतों में हैं इतने वोट
ग्राम पंचायत ओढ़ी में कुल 148, आकेड़ा में 109, गोठड़ा टप्पा डहीना में 408, मंदौला में 262, कन्हौरी में 1769, बोडिया कमालपुर में 197, खुशपुरा में 160, पहराजवास में 146, राजपुरा इस्तमुरार में 192, झाड़ौदा में 219 तथा खुर्शीदनगर में 222 वोट हैं।