{"_id":"690262354dc76260940be3a6","slug":"bus-services-on-religious-routes-are-yet-to-resume-rewari-news-c-198-1-rew1001-228124-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: धार्मिक रूटों पर बस सेवाएं अब तक बहाल नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: धार्मिक रूटों पर बस सेवाएं अब तक बहाल नहीं
Thu, 30 Oct 2025 12:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 30 Oct 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
फोटो: 06रेवाड़ी। बस स्टैंड पर खड़ी बसें। संवाद
रेवाड़ी। परिवहन बेड़े में नई बसें शामिल होने के बावजूद वृंदावन, ऋषिकेश, मेहंदीपुर बालाजी और सालासर बालाजी जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों के लिए बस सेवाएं अब तक बहाल नहीं हो पाई हैं। इसके चलते इन रूटों पर यात्रा करने वाले हजारों श्रद्धालु और आम यात्री लगातार परेशानी का सामना कर रहे हैं।
मेहंदीपुर बालाजी के लिए पहले रेवाड़ी से नियमित बस सेवा चलाई जाती थी, जो लंबे समय से बंद है। इसी प्रकार सालासर बालाजी के लिए भी पूर्व में बस सेवा संचालित थी, लेकिन अब वह भी ठप है। राजस्थान जाने वाले भक्तों को अब दूसरे शहरों तक निजी बसों या टैक्सियों का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे उनका समय और खर्च दोनों बढ़ गए हैं।
वृंदावन के लिए पहले सीधी बस सेवा चलती थी, लेकिन अब उसे केवल मथुरा तक सीमित कर दिया गया है। श्रद्धालुओं को मथुरा पहुंचने के बाद स्थानीय साधनों से वृंदावन तक जाना पड़ता है। वहीं, उत्तराखंड के पवित्र स्थल ऋषिकेश के लिए भी अब कोई सीधी बस सेवा उपलब्ध नहीं है। यात्रियों को हरिद्वार या देहरादून तक अन्य बसों में सफर करने के बाद आगे का सफर दूसरे साधनों से तय करना पड़ता है।
विज्ञापन
यात्रियों की जो मांग हमारे पास आएगी, उस हिसाब से आगे अमल किया जाएगा। जिन रूटों पर बसों की जरूरत होगी, वहां पर विचार किया जाएगा।
- निरंजन शर्मा, जीएम रोडवेज रेवाड़ी