{"_id":"6726857b9163c3a88e0612e4","slug":"burnt-body-of-youth-found-in-garbage-heap-suspicion-of-murder-rewari-news-c-198-1-rew1001-211197-2024-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: कूड़े के ढेर में मिला युवक का जला शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: कूड़े के ढेर में मिला युवक का जला शव, हत्या की आशंका
Sun, 03 Nov 2024 01:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 03 Nov 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। घटनास्थल पर जांच करती पुलिस की टीम। स्रोत: वीडियो ग्रैब
बावल । बावल में दिल्ली-जयपुर हाईवे नंबर-48 के समीप हरचंदपुर रोड पर एक युवक का जला शव मिला है। अंदेशा है कि हत्याकर शव को जलाया गया है।
शनिवार सुबह करीब 11 बजे पुलिस को सूचना मिली कि हाईवे से हरचंदपुर की तरफ जाने वाले रोड पर कूड़े के ढेर में एक जला शव पड़ा मिला है। यह सूचना गांव हरचंदपुर के ही एक व्यक्ति ने दी थी। सूचना के बाद पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची। बावल एसएचओ लाजपत भी मौके पर पहुंचे। इसकी सूचना पुलिस के आला अधिकारियों को दी गई। इसके बाद एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में पता चला कि शव पूरी तरह जल चुका था। पुलिस के मुताबिक, मरने वाले की उम्र करीब 35 साल है।
वर्जन
ऐसा लग रहा है कि हत्या कर शव को यहां लाकर जलाया गया हो। यहां काफी कूड़ा पड़ा है। पुलिस की टीम हर एंगल से जांच कर रही है। फिलहाल शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।- लाजपत, बावल थाना