फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   buniyaad level-3 exam and orientation program on 17th

Rewari News: बुनियाद लेवल-3 की परीक्षा और ओरिएंटेशन कार्यक्रम 17 को

Thu, 27 Mar 2025 05:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 27 Mar 2025 05:14 AM IST
विज्ञापन
buniyaad level-3 exam and orientation program on 17th
रेवाड़ी। जिले में बुनियाद लेवल-3 की परीक्षा और ओरिएंटेशन कार्यक्रम 17 अप्रैल को आयोजित होगा। इसमें जिले के कुल 262 विद्यार्थी भाग लेंगे। परीक्षा में वही विद्यार्थी भाग लेंगे, जिन्होंने मिशन बुनियाद कार्यक्रम के तहत खंड और जिलास्तरीय परीक्षा उत्तीर्ण की है।
विज्ञापन

गत माह बुनियाद लेवल-2 प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया था। लेवल-2 में कुल 840 विद्यार्थी ने परीक्षा दी थी। इसमें 262 विद्यार्थियों ने लेवल-2 की परीक्षा उत्तीर्ण की है। बुनियाद लेवल-3 में चयनित विद्यार्थियों को संस्थान के मुख्यालय से ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाया जाएगा लेकिन यह पढ़ाई अन्य ऑनलाइन पढ़ाई से बिल्कुल अलग होगी। ऐसा इसलिए क्योंकि सामान्य ऑनलाइन पढ़ाई में कोई भी विद्यार्थी सिर्फ एकतरफा पढ़ाई कर सकते हैं और इस ऑनलाइन पढ़ाई के दौरान अगर किसी भी बच्चे को कुछ भी समझ नहीं आया तो वह अपने सवाल पूछ सकता है, जिसका उसे पढ़ा रहे शिक्षक उत्तर देंगे।
विज्ञापन


विद्यार्थियों को वर्दी, परिवहन भत्ता व टैबलेट प्रदान किए जाते हैं:

शिक्षा विभाग की ओर से बुनियाद कार्यक्रम में चयनित विद्यार्थियों को जेईई और नीट की प्रवेश परीक्षा के प्रशिक्षण के लिए तैयारियां करवाई जाती है। कक्षा 11वीं और 12वीं में निशुल्क पढ़ाई करवाने के साथ ही विद्यार्थियों को स्टेशनरी, वर्दी, परिवहन भत्ता व टैबलेट प्रदान किए जाते हैं, ताकि ग्रामीण अंचल में पढ़ रहे विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की आर्थिक कठिनाइयों का सामना ना करना पड़े और वह भी विज्ञान और प्रौद्योगिकी के इस युग में प्रदेश व देश की उन्नति में अपना योगदान दे सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में यहां हैं मिशन बुनियाद केंद्र :

राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रेवाड़ी
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय , रेवाड़ी
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मसानी
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कोसली
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बावल
----------
जिलास्तरीय परीक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए बुनियाद लेवल-3 परीक्षा और ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन 17 अप्रैल को किया जाएगा। इसके बाद इन विद्यार्थियों का चयन बुनियाद केंद्रों पर पढ़ाई के लिए किया जाएगा।

रेनू यादव, जिला विज्ञान विशेषज्ञ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed