फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Bulldozer running on disputed land on circular road

Rewari News: सरकुलर रोड पर विवादित जमीन पर चला बुलडोजर

Tue, 28 Feb 2023 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 28 Feb 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Bulldozer running on disputed land on circular road
रेवाड़ी। शहर स्थित सरकुलर रोड पर दीवान टेकचंद क्लब की करोड़ों रुपये की विवादित जमीन पर भूमाफिया की ओर से तैयार कराई गई चहारदीवारी को सोमवार को नगर परिषद की टीम ने घ्वस्त कर दिया। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में टीम दोपहर को बुलडोजर लेकर पहुंची और जमीन को पूरी तरह साफ कर दिया।
विज्ञापन

सरकुलर रोड पर करीब 800 गज से ज्यादा जगह में बने टेकचंद क्लब को कुछ साल पहले भूमाफिया ने खरीद लिया था। जिसके बाद कुछ लोगों ने इसकी शिकायत दी और मामला कोर्ट तक पहुंच गया। इस जमीन पर पहले से बनी चहारदीवारी को भी तोड़कर कर जमीन को पूरी तरह साफ कर दिया गया था। इसके बाद नगर परिषद के कुछ अधिकारियों से मिलीभगत का खेल शुरू हुआ।एक सप्ताह पहले शनिवार के दिन भूमाफिया ने इस जमीन पर फिर से चहारदीवारी खड़ी कर दी। पंचनद समिति से जुड़े केशव चौधरी ने इसकी शिकायत डीसी को दी और बताया कि ये पूरी जमीन विवादित है। इस पर कोर्ट में भी केस विचाराधीन है। इसके बाद डीसी खुद मौके पर पहुंचे और काम को रुकवा दिया था। साथ ही डीसी ने नगर परिषद के अधिकारियों को तुरंत जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन

सोमवार को नगर परिषद की टीम एमई के नेतृत्व में इस विवादित जमीन पर पहुंची। जहां पर खड़ी की गई ईंटों की दीवार को बुलडोजर की मदद से गिरा दिया गया। कार्रवाई के दौरान बल भी मौके पर मौजूद रहा। इससे पहले नगर परिषद ने जमीन पर नोटिस भी चस्पा किया था। इसमें साफ लिखा था कि इस जमीन का किसी तरह का नक्शा पास नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed