फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   brother murder accused police

भाई की हत्या के मामले में दूसरे दिन भी नहीं लगा आरोपी का सुराग

Sat, 12 Sep 2020 10:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
brother murder accused police
कोसली थाना क्षेत्र के गांव कृष्ण नगर (लूला अहीर) शुक्रवार की शाम को खेत में काम करते समय घरेलू विवाद में भाई की हत्या के मामले में शव का शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। जबकि आरोपी का दूसरे दिन भी पुलिस कोई सुराग नहीं लगा सकी है।
विज्ञापन

बता दें कि गांव कृष्ण नगर निवासी प्रवीण शुक्रवार की शाम को अपने खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान उसका छोटा भाई तेजपाल भी खेत में पहुंचा। खेत में काम करने के दौरान दोनों के बीच झगड़ा हो गया। झगड़े दौरान प्रवीण ने तेजपाल पर धारदार हथियार हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना के बाद परिजनों ने तेजपाल को रेवाड़ी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। कोसली थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। कोसली थाना प्रभारी शिव चरण ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर छापद्ममार कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही आरोपी को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed