फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Broken manhole in ward number 13, allegation of use of substandard material

Rewari News: वार्ड नंबर 13 में टूटे मैनहोल, घटिया सामग्री के उपयोग का आरोप

Tue, 22 Oct 2024 04:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 22 Oct 2024 04:05 AM IST
विज्ञापन
Broken manhole in ward number 13, allegation of use of substandard material
फोटो : 01रेवाड़ी। धारूहेड़ा के वार्ड नंबर 13 में टूटे पड़े मैनहोल। संवाद
दरअसल चार माह में यहां कुछ हादसे भी हुए हैं। करीब एक सप्ताह पहले तो स्कूटी सवार एक महिला खुले मैनहोल में फंस कर गिर गई थी। खुले मैनहोल से दोपहिया वाहन चालक हादसों का शिकार हो रहे हैं। अगर जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो सर्दियों के मौसम में कोहरा पड़ने के दौरान यहां कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है। दूसरी ओर जन स्वास्थ्य विभाग की तरफ से समस्या की सुध न लेने के कारण स्थानीय लोगों में रोष है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि सीवर का पानी सड़क पर भर जाने से जहां सड़क जर्जर है तो वहीं सीवर लाइन से दूषित पानी की निकासी न होने पर उन्हें भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। सीवर जाम और खुले पड़े मैनहोल को ठीक करवाने की मांग को लेकर स्थानीय लोग कई बार जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय के चक्कर लगा चुके हैं, लेकिन अधिकारी कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं देते हैं।
विज्ञापन



काफी समय से विभाग समस्या की अनदेखी कर रहा

राजेश, विकास, सुनील ने बताया कि विभाग काफी समय से समस्या की अनदेखी कर रहा है। लोगों ने बताया कि पिछले सप्ताह भी स्कूटी सवार दो युवक खुले मैनहोल के कारण गिरकर घायल हो गए थे। अगर ऐसा ही हादसा रात के समय होता तो उनके लिए बचना काफी मुश्किल होता। उन्होंने जिला प्रशासन से खुले पड़े सीवर को ठीक करवाने के साथ सड़क निर्माण करवाने की मांग भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



घटिया सामग्री के ढक्कनों का किया प्रयोग

नपा चेयरमैन कंवर सिंह का कहना है कि धारूहेड़ा के वार्ड नंबर 13 सहित एक दर्जन से अधिक मैनहोल के ढक्कन टूट चुके हैं। इसके कारण हादसे हो रहे हैं। जनस्वास्थ्य विभाग ने घटिया सामग्री के ढक्कन का प्रयोग किया है, इसकी जांच होनी चाहिए। जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी इसको लेकर गंभीर नहीं हैं।

0
वर्जन

मैनहोल के टूटने का मामला संज्ञान में है। भटसाना रोड पर सीवर का काम करवा रहे थे। अब जल्द ही टूटे मैनहोल की मरम्मत का कार्य किया जाएगा।-दलवीर सिंह, जेई, जन स्वास्थ्य विभाग धारूहेड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed