फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Bright sunshine since morning; day temperature drops by two degrees

Rewari News: सुबह से खिली धूप, दिन के तापमान में दो डिग्री की गिरावट

Sun, 25 Oct 2026 11:11 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Bright sunshine since morning; day temperature drops by two degrees
रेवाड़ी। शहर में रविवार सुबह से ही धूप निकली रही। मौसम साफ रहने के बावजूद दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। रविवार को अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके मुकाबले शनिवार को अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस रहा था। एक दिन में अधिकतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट आई, जबकि न्यूनतम तापमान में 1.3 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
विज्ञापन

दिन में धूप निकलने से मौसम सामान्य बना हुआ है, लेकिन सुबह और शाम के समय हल्की ठंडक महसूस होने लगी है। तापमान में उतार-चढ़ाव के बीच लोगों को दिन और रात के मौसम में अंतर देखने को मिल रहा है। सुबह के समय हल्की ठंडक के बाद दिन में धूप से राहत मिल रही है।
विज्ञापन


26 अक्तूबर के बाद मौसम खुश्क रहने के आसार

मौसम विभाग के अनुसार, 26 अक्तूबर के बाद मौसम खुश्क रहेगा। इस दौरान बीच-बीच में हल्की से मध्यम गति की हवाएं चल सकती हैं। मौसम में बदलाव के साथ दिन के तापमान में हल्की गिरावट आने के आसार हैं। वहीं, सुबह और शाम के समय ठंडक बनी रह सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed