फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Brahmin community will stake claim on 20 assembly seats: Surendra

ब्राह्मण समाज की 20 विधानसभा सीटों पर होगी दावेदारी : सुरेंद्र

Sun, 01 Sep 2024 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 01 Sep 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
Brahmin community will stake claim on 20 assembly seats: Surendra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। सर्व ब्राह्मण सभा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा बड़ौता ने कहा कि विधानसभा चुनाव में ब्राह्मण समाज की 20 सीटों पर मजबूत दावेदारी होगी। विधानसभा चुनाव में राजनीतिक दल अधिक से अधिक सीटों पर ब्राह्मण समाज के लोगों को टिकट दें। यदि राजनीतिक दलों ने ब्राह्मण समाज की अनदेखी की तो ब्राह्मण समाज एकजुटता के साथ ऐसे राजनीतिक दलों के खिलाफ कड़ा निर्णय लेगा।
सुरेंद्र शर्मा शनिवार को शहर के कानोड़ गेट के पास एक हॉस्पिटल के परिसर में पत्रकारों से बातचीत में यह बातें कहीं। उन्होंने कहा कि 17 अगस्त को कैथल में ब्राह्मण समाज की प्रदेश स्तरीय मीटिंग बुलाई गई थी जिसमें कमेटी का गठन किया गया था। कमेटी की ओर से सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया था कि कि प्रदेश में सभी राजनीतिक दलों से कम से कम 20 टिकट मांगें जाएंगे। बड़ौता ने कहा कि हरियाणा में ब्राह्मणों की संख्या करीब 18 प्रतिशत है। इसलिए राजनीतिक दल ब्राह्मण समाज को नजरंदाज न करें और कम से कम 20 विधानसभा क्षेत्रों से ब्राह्मण समाज को टिकट दें। हरियाणा में कई ऐसे विधानसभा क्षेत्र हैं जहां ब्राह्मण जीतने की स्थित में हैं।
विज्ञापन

भगवान परशुराम शिक्षा समिति, रेवाड़ी के प्रधान सत्य प्रकाश गौतम ने कहा कि ब्राह्मणों की राजनीति में हिस्सेदारी होनी चाहिए। यह ब्राह्मण समाज का हक है। जहां पर ब्राह्मण समाज की मजबूत दावेदारी है और जहां से ब्राह्मण समाज के उम्मीदवार जीतने की स्थिति में हैं उन विधानसभा क्षेत्रों में राजनीतिक दल ब्राह्मण समाज को अपना उम्मीदवार बनाकर उतारें। यदि उनकी अनदेखी हुई तो प्रदेश स्तरीय कमेटी समीक्षा के बाद कड़ा निर्णय लेने पर मजबूर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर रोशन लाल शर्मा बस्ताडा प्रदेश सचिव, मनीश शर्मा प्रदेश प्रैस सचिव, नरेंद्र शर्मा, लक्ष्मी नारायण शर्मा, हरिश कुमार भारद्वाज, अरूण भारद्वाज, निरंजन लाल शर्मा, कृष्ण कौशिक, नवदीप कौशिक एडवोकेट, अजय शर्मा व वासुदेव शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed