फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   BP and weighing machines were found faulty in Fatehabad hospital, lights were found switched off in toilets

Fatehabad: अस्पताल में बीपी और वजन मशीन मिली खराब, शौचालयों में बंद मिली लाइटें; अधिकारियों को लगाई फटकार

Thu, 02 Jan 2025 02:43 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 02 Jan 2025 02:43 PM IST
सार

सिविल सर्जन डॉ.महेंद्र भादू, एसएमओ डॉ.बुधराम, डॉ.गुंजन बंसल, मेजर डॉ. शरद तुली साथ रहे। निरीक्षण के दौरान निदेशक को वार्ड में लाइटें नहीं मिली यहां तक शौचालयों में भी लाइटें नहीं थी।

विज्ञापन
BP and weighing machines were found faulty in Fatehabad hospital, lights were found switched off in toilets
अधिकारी - फोटो : संवाद

विस्तार

फतेहाबाद नागरिक अस्पताल में वीरवार सुबह नेशनल हेल्थ मिशन के निदेशक डॉ.विरेंद्र यादव ने निरीक्षण किया। निदेशक ने अस्पताल के मुख्य गेट से निरीक्षण शुरू किया तो आखिरी में प्रसुता कक्ष तक खामियां-खामियां निकाल दी और अधिकारियों व कर्मचारियों को जमकर फटकार लगाई। जच्चा-बच्चा वार्ड में बीपी और वजन की मशीन ठीक नहीं मिली और खुद का बीपी चेक करवाया तो सही नहीं मिला।

विज्ञापन


निरीक्षण में ब्लड बैंक के सूचना पट्ट पर स्टॉक रिकॉर्ड नहीं मिला, अस्पताल में सफाई व्यवस्था नहीं मिली और साइन बोर्ड नहीं लगे मिले तो अधिकारियों को फटकारा। एसएमओ डॉ.बुधराम को कहा कि २३ दिन में अगर साइन बोर्ड नहीं लगे तो २६ जनवरी को झंडा नहीं फहराने दूंगा।
विज्ञापन




इस दौरान सिविल सर्जन डॉ.महेंद्र भादू, एसएमओ डॉ.बुधराम, डॉ.गुंजन बंसल, मेजर डॉ. शरद तुली साथ रहे। निरीक्षण के दौरान निदेशक को वार्ड में लाइटें नहीं मिली यहां तक शौचालयों में भी लाइटें नहीं थी। बिजली की तारें भी लटकती हुई मिली। इसके चलते एसएमओ को निर्देश दिए कि 24 घंटे के अंदर लाइटें लग जानी चाहिए। शुक्रवार को सिरसा मीटिंग में जाने से पहले चेक करूंगा। अगर नहीं मिली तो कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed