{"_id":"6a1883394e2402d4ef09147b","slug":"boxing-players-struggling-due-to-lack-of-facilities-rewari-news-c-198-1-rew1001-239269-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: सुविधाओं के अभाव में संघर्ष कर रहे बॉक्सिंग खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: सुविधाओं के अभाव में संघर्ष कर रहे बॉक्सिंग खिलाड़ी
Thu, 28 May 2026 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 28 May 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। कभी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुके रेवाड़ी के बॉक्सिंग खिलाड़ी आज बुनियादी सुविधाओं के अभाव में संघर्ष करने को मजबूर हैं। जिला मुख्यालय स्थित राव तुलाराम स्टेडियम में बॉक्सिंग का अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों को न तो पर्याप्त सुरक्षा उपकरण मिल रहे हैं और न ही अभ्यास के लिए जरूरी बॉक्सिंग रिंग व शेड की सुविधा उपलब्ध है।
रेवाड़ी बॉक्सिंग के क्षेत्र में लंबे समय से प्रदेश और देश को प्रतिभाशाली खिलाड़ी देता रहा है। यहां की कई महिला खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंच चुकी हैं। राव तुलाराम स्टेडियम में प्रशिक्षक से लेकर जिला खेल अधिकारी और खेल विभाग के उपनिदेशक तक स्वयं अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी रह चुके हैं। इसके बावजूद खिलाड़ियों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पाना खेल विभाग की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर रहा है।
जिला खेल अधिकारी मनोज शर्मा ने कहा कि बॉक्सिंग खिलाड़ियों के लिए शेड और रिंग की सुविधा बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि उन्होंने हाल ही में कार्यभार संभाला है और जल्द ही खिलाड़ियों के लिए शेड व रिंग की व्यवस्था कराने का प्रयास किया जा रहा है। इस संबंध में उपायुक्त और उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
वहीं, जिले के राजीव गांधी खेल परिसर में खिलाड़ियों को बॉक्सिंग रिंग और इनडोर सुविधा उपलब्ध है, जहां 70 से अधिक खिलाड़ी नियमित अभ्यास करते हैं।