फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Bolero carrying pilgrims returning from Khatu Shyam meets with an accident; eight injured

Haryana: खाटू श्याम से लौट रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त, 8 लोग गंभीर रूप से घायल

Thu, 25 Jun 2026 05:25 PM IST
मयूर शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Published by: मयूर शर्मा Updated Thu, 25 Jun 2026 05:25 PM IST
सार

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। राहगीरों ने तुरंत घायलों को वाहन से बाहर निकाला और पुलिस व एम्बुलेंस को सूचना दी गई।

विज्ञापन
Bolero carrying pilgrims returning from Khatu Shyam meets with an accident; eight injured
दुर्घटना - फोटो : amar ujala

विस्तार

                                
                
                
                 
                    
विज्ञापन
दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर निखरी फ्लाईओवर के पास गुरुवार को एक बोलेरो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में वाहन में सवार चार महिलाएं, एक छोटी बच्ची और तीन पुरुष घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार काले रंग की बोलेरो गाड़ी में सवार लोग खाटू श्याम के दर्शन कर वापस भिवाड़ी लौट रहे थे। इसी दौरान जयपुर से दिल्ली की ओर आते समय निखरी फ्लाईओवर के पास वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और डिवाइडर को पार करते हुए दूसरी लेन में पहुंच गया। गनीमत रही कि उस समय सामने से कोई भारी वाहन नहीं आ रहा था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन


हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। राहगीरों ने तुरंत घायलों को वाहन से बाहर निकाला और पुलिस व एम्बुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे तथा सभी घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि वाहन में सवार सभी लोग भिवाड़ी के निवासी हैं। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर वाहन का संतुलन बिगड़ना हादसे का कारण माना जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि तेज रफ्तार और अचानक वाहन पर नियंत्रण खोने के कारण यह दुर्घटना हुई, हालांकि वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed