फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Bolero camper hits 12th class student in Rewari, vehicle dragged it for 20 meters, deceased was riding bike

Rewari: बोलेरो कैंपर ने 12वीं की छात्रा को मारी टक्कर; गाड़ी ने 20 मीटर तक घसीटा, बाइक से जा रही थी लड़की

Thu, 01 Feb 2024 03:11 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 01 Feb 2024 03:11 PM IST
सार

रेवाड़ी में बाइक सवार भाई-बहन को टक्कर मार दी। इस हादसे में 12 वीं क्लास की छात्रा की मौत हो गई और भाई देवांश गंभीर रूप से घायल हो गया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Bolero camper hits 12th class student in Rewari, vehicle dragged it for 20 meters, deceased was riding bike
मृतक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेवाड़ी के गांव बिहारीपुर में बाइक पर जा रहे भाई-बहन को कैंपर गाड़ी ने लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी। दोनों भाई बहन अपनी बुआ की बेटी में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इस हादसे में कोसली निवासी 18 वर्षीय अश्मि की मौत हो गई और भाई देवांश गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक को जब टक्कर लगी थी तो देवांश काफी दूर जाकर गिरा था।

विज्ञापन


जबकि देवांश की बहन अश्मि को कैंपर गाड़ी 20 मीटर तक घसीटते ले गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाइक अश्मि ही चला रही थी। अश्मि 12वीं कक्षा में पढ़ाई कर रही थी। 5 महीने पहले ही उसके पिता की आकस्मिक मौत हुई थी। अभी परिवार गम से उभरा भी नहीं था कि एक और हादसा हो गया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक देवांश और अश्मि बाइक पर सवार होकर बुआ की बेटी की में शादी होने के लिए जा रहे थे । जब बाइक सवार गांव बिहारीपुर के बस स्टॉप के पास पहुंचे तो सामने जा रही एक तेज रफ्तार कैंपर गाड़ी ने सीधी टक्कर मार दी। इस दौरान आसपास के लोगों ने इलाज के लिए दोनों को अस्पताल में भिजवाया। दुर्घटना में अश्मि पहले ही दम तोड़ चुकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed