{"_id":"65bb67344a25062e0104688b","slug":"bolero-camper-hits-12th-class-student-in-rewari-vehicle-dragged-it-for-20-meters-deceased-was-riding-bike-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari: बोलेरो कैंपर ने 12वीं की छात्रा को मारी टक्कर; गाड़ी ने 20 मीटर तक घसीटा, बाइक से जा रही थी लड़की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari: बोलेरो कैंपर ने 12वीं की छात्रा को मारी टक्कर; गाड़ी ने 20 मीटर तक घसीटा, बाइक से जा रही थी लड़की
Thu, 01 Feb 2024 03:11 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 01 Feb 2024 03:11 PM IST
सार
रेवाड़ी में बाइक सवार भाई-बहन को टक्कर मार दी। इस हादसे में 12 वीं क्लास की छात्रा की मौत हो गई और भाई देवांश गंभीर रूप से घायल हो गया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
मृतक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रेवाड़ी के गांव बिहारीपुर में बाइक पर जा रहे भाई-बहन को कैंपर गाड़ी ने लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी। दोनों भाई बहन अपनी बुआ की बेटी में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इस हादसे में कोसली निवासी 18 वर्षीय अश्मि की मौत हो गई और भाई देवांश गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक को जब टक्कर लगी थी तो देवांश काफी दूर जाकर गिरा था।
विज्ञापन
जबकि देवांश की बहन अश्मि को कैंपर गाड़ी 20 मीटर तक घसीटते ले गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाइक अश्मि ही चला रही थी। अश्मि 12वीं कक्षा में पढ़ाई कर रही थी। 5 महीने पहले ही उसके पिता की आकस्मिक मौत हुई थी। अभी परिवार गम से उभरा भी नहीं था कि एक और हादसा हो गया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के मुताबिक देवांश और अश्मि बाइक पर सवार होकर बुआ की बेटी की में शादी होने के लिए जा रहे थे । जब बाइक सवार गांव बिहारीपुर के बस स्टॉप के पास पहुंचे तो सामने जा रही एक तेज रफ्तार कैंपर गाड़ी ने सीधी टक्कर मार दी। इस दौरान आसपास के लोगों ने इलाज के लिए दोनों को अस्पताल में भिजवाया। दुर्घटना में अश्मि पहले ही दम तोड़ चुकी थी।
विज्ञापन