फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Board: Four imitators caught on the first day of 12th examination

बोर्ड : 12वीं की परीक्षा के पहले दिन पकड़े गए चार नकलची

Wed, 30 Mar 2022 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Board: Four imitators caught on the first day of 12th examination
बोर्ड की 12वीं की परीक्षा देतीं छात्राएं। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से बुधवार को आयोजित की गई 12वीं की हिंदी की परीक्षा के साथ ही बोर्ड परीक्षाएं आरंभ हो गई हैं। बुधवार को परीक्षा के पहले दिन ही उड़न दस्तों ने चार विद्यार्थियों को नकल करते हुए पकड़ा है। इसमें कोसली में तीन और रेवाड़ी का एक छात्र शामिल है। बारहवीं की परीक्षा को लेकर रेवाड़ी उपमंडल में 28, कोसली में 9 तथा बावल उपमंडल में 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

बोर्ड अधीक्षक सोमदत्त ने बताया कि जिले में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर परीक्षाओं के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही। परीक्षा केंद्रों पर बाहरी हस्तक्षेप को रोकने के लिए सुरक्षा की दृष्टि से जहां जिला प्रशासन की ओर से पुलिसकर्मियों की तैनाती की हुई थी, वहीं परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा-144 लगाई गई है। इसके चलते परीक्षा केंद्रों की 200 मीटर के दायरे में फोटो स्टेट की दुकानें बंद रहीं तथा आसपास पांच से अधिक लोगों के एकत्रित होने पर भी रोक रही। इसके अलावा परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्वक व नकल रहित परीक्षा संपन्न कराने के लिए जिले में 11 फ्लाइंग टीमें गठित की गई थी, जिसमें रेवाड़ी में सात, कोसली व बावल में तीन-तीन टीमें शामिल थीं। सभी टीमों ने परीक्षा केंद्रों पर जाकर जांच की तथा विद्यार्थियों को नकल रहित व शांतिपूर्वक परीक्षा के लिए सहयोग करने की अपील की। इसके अलावा बोर्ड की तरफ से गठित की गई टीमों ने भी परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन

--------
कोट
जिले में 12वीं हिंदी की परीक्षा आयोजित की गई। जांच के दौरान उड़नदस्तों ने चार विद्यार्थियों को नकल करते पकड़ा है। उनके पास से नकल सामग्री बरामद कर ली गई है। इसमें कोसली के तीन और रेवाड़ी का एक छात्र शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सोमदत्त, बोर्ड अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed