फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Bloody clash between neighbors due to altercation, one dead

मामूली कहासुनी के चलते पड़ोसियों में खूनी संघर्ष, एक की मौत

Mon, 13 Jun 2022 11:00 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Bloody clash between neighbors due to altercation, one dead
शहर में मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों में लाठी-डंडे और रॉड चली। झड़प में एक शख्स की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को रेवाड़ी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। वहीं मृतक के शव का रोहतक पीजीआई में पोस्टमार्टम कराया गया है। रामपुरा थाना पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला कुतुबपुर स्थित देवनगर निवासी सुनील (46) का रविवार रात को करीब दो बजे किसी बात को लेकर पड़ोसियों के साथ झगड़ा हो गया। पड़ोसियों ने सुनील और एक अन्य युवक पर लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में घायल दोनों को तुरंत ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

सुनील की हालत गंभीर होने के कारण उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। सोमवार की दोपहर बाद पीजीआई में सुनील ने दम तोड़ दिया। सूचना के बाद रामपुरा थाना पुलिस की टीम रोहतक पीजीआई पहुंची। वहां सुनील के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। साथ ही पुलिस ने सुनील के परिजनों की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

झगड़ा रात दो बजे हुआ था। हालांकि अभी झगड़े की वजह पता नहीं चल पाई है। हमले में सुनील की मौत हो चुकी है, जबकि एक घायल है। रोहतक पीजीआई में मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
-रणसिंह थाना प्रभारी, रामपुरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed