फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Block taken for making RUB

Rewari News: आरयूबी निर्माण के लिए लिया गया ब्लॉक

Thu, 27 Jun 2024 02:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 27 Jun 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
Block taken for making RUB
रेवाड़ी। भाड़ावास फाटक पर चल रहा निर्माण कार्य। संवाद
रेवाड़ी। भाड़ावास फाटक पर आरयूबी निर्माण कार्य के कारण करीब 5000 यात्री प्रभावित हुए हैं। उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल पर अलवर-रेवाड़ी रेलखंड के मध्य समपार फाटक संख्या 61 पर आरयूबी निर्माण कार्य के लिए रेलमार्ग ब्लॉक लिया गया है। लोगों ने भी सूचना के बाद सफर न करना ही उचित समझा।
विज्ञापन

निर्माण कार्य के चलते गाड़ी संख्या 14662 जम्मूतवी-बाड़मेर रेलसेवा जम्मूतवी से प्रस्थान होकर परिवर्तित मार्ग वाया रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा होकर संचालित हुई। गाड़ी संख्या 09408, दिल्ली सराय-भुज ट्रेन दिल्ली सराय से प्रस्थान कर रेवाड़ी स्टेशन पर 1 घंटे 5 मिनट तक रेगुलेट रही। गाड़ी संख्या 12916, दिल्ली-साबरमती ट्रेन दिल्ली से प्रस्थान कर रेवाड़ी स्टेशन पर 40 मिनट रेगुलेट रही।
विज्ञापन

रेवाड़ी से दिल्ली के लिए बड़ी संख्या में लोग रोजाना सफर करते हैं। कई लोगों को को इस बात की भी जानकारी नहीं थी कि निर्माण कार्य की वजह से ट्रेनें प्रभावित हैं। अशोक, नरेश, सुनील आदि ने बताया कि दिल्ली के लिए ट्रेन पकड़नी थी, जिस ट्रेन में उसने जाना था मालूम चला कि ट्रेन का समय बदला हुआ है। वह अपने समय पर ही आए थे जिस वजह से काफी परेशानी हुई। आज भी रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



इंसे
आज ये ट्रेनें रहेंगी आंशिक रद्द

आज गाड़ी संख्या 09635, जयपुर-रेवाडी स्पेशल ट्रेन जयपुर से प्रस्थान करेगी। वह अलवर तक ही संचालित होगी। अर्थात यह ट्रेन अलवर-रेवाडी स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 09636, रेवाडी-जयपुर स्पेशल ट्रेन रेवाड़ी के स्थान पर अलवर से संचालित होगी। यह ट्रेन रेवाडी-अलवर स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।


इंसेट
आज इन ट्रेनों का होगा मार्ग परिवर्तित

गाड़ी संख्या 14312, भुज-बरेली ट्रेन भुज से प्रस्थान करेगी और परिवर्तित मार्ग वाया फुलेरा-रींगस-रेवाडी होकर संचालित होगी एवं रींगस व नारनौल स्टेशनों पर ठहराव करेगी। गाड़ी संख्या 14661, बाडमेर-जम्मूतवी ट्रेन बाड़मेर से प्रस्थान करेगी। परिवर्तित मार्ग वाया फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी होकर संचालित होगी। रींगस व नारनौल स्टेशनों पर ठहराव करेगी। गाड़ी संख्या 14311, बरेली-भुज ट्रेन बरेली से प्रस्थान करेगी। ट्रेन परिवर्तित मार्ग वाया रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा होकर संचालित होगी। नारनौल व रींगस स्टेशनों पर ठहराव करेगी। गाड़ी संख्या 12916, दिल्ली-साबरमती ट्रेन दिल्ली से प्रस्थान करेगी ये ट्रेन रेवाड़ी स्टेशन पर 20 मिनट रेगुलेट रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed