फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Block Education Officer's office will be built in Dharuhera and Dahina block

Rewari News: धारूहेड़ा व डहीना खंड में बनेंगे खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय

Tue, 27 Jun 2023 01:25 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jun 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
Block Education Officer's office will be built in Dharuhera and Dahina block
रेवाड़ी। शिक्षा विभाग की तरफ से अपनी सेवाओं का विस्तार करने की योजना पर कार्य आरंभ कर दिया गया है। विभाग की तरफ से प्रदेशभर के 143 सीडी ब्लाॅक अनुसार खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय बनाए जाएंगे, जिसमें रेवाड़ी जिले के डहीना व धारूहेड़ा खंड में खंड अधिकारी कार्यालय बनेंगे। जिले दो नए खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय बनने के पश्चात इनकी संख्या पांच से सात हो जाएगी। शिक्षा विभाग की ओर से सभी जिला शिक्षा अधिकारियों से सीडी ब्लाॅक के अंतर्गत आने वाले राजकीय प्राथमिक, माध्यमिक, उच्च व वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों की सूची मांगी गई है। राजस्व विभाग की तरफ से वर्ष 2019 में धारूहेड़ा खंड गठन के समय रेवाड़ी व बावल खंड से 52 गांवों को हटाकर उसमें शामिल किया गया था। वहीं वर्ष 2017 में डहीना खंड के गठन के समय नाहड़ व खोल खंड से 40 के लगभग गांवों को हटाकर शामिल किया गया था। इन ब्लाॅक के लगभग सभी गांवों में सरकारी विद्यालय मौजूद है। दोनों खंडों में खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय बनने के पश्चात इन खंडों में मौजूद विद्यालयों के मुखियाओं को खंड स्तरीय कार्य के लिए 15-20 किलोमीटर की दूरी तय करके दूसरे खंडों में स्थित कार्यालयों में नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

धारूहेड़ा व डहीना खंड में यह गांव हैं शामिल
धारूहेड़ा खंड में आकेड़ा, अलावलपुर, आशियाकी टप्पा जड़थल, बगथला, बखापुर, बालियर कलां, बालियर खुर्द, भटसाना, भूडला, बोलनी, ढाकिया, डूंगरवास, डवाना, फदनी, गढ़ी, गढ़ी अलावलपुर, घटाल महनियावास, जड़थल, जीतपुर इस्तमुरार, जोनावास, जोनियावास, कापड़ीवास, कसौला, कसौली, कातूवास, खलियावास, खरखड़ा, खटावली, खेड़ी मोतला, खिजूरी, लाधूवास गुर्जर, लालपुर, लौधाना, महेश्वरी, मालपुरा, मामलाहेड़ा, मसानी, मुकंदपुर बसई, नंदरामपुर बास, निंगानियावास, निखरी, पंचगांव, पांचौर, पीथनवास, राजपुरा, आलमगीरपुर, रालियावास, रसगण , साल्हावास , संगवाड़ी , सुनारिया , ततारपुर इस्तमुरार , ततारपुर खलसा आदि गांव शामिल हैं।
विज्ञापन

इसी प्रकार डहीना खंड में आलियावास, औलांत, बास, भठेड़ा, बिटोड़ी, बोहतवास अहीर, बोहका, बुड़ौली, डहीना, दखौरा, दड़ौली, देहलावास, ढाणी जरावत, ढाणी धवाना, दिदौली, ठेठरबाढ़, फतेहपुरी, टप्पा डहीना, गुलाबपुरा, जैनाबाद, कहाड़ी, कंवाली, खेड़ी कुमरोधा, लिसान, लुहाना, मंदौला, मसीत, मोतला कलां, मोतला खुर्द मूंदी, नांगल मूंदी, निमोठ, रामपुरी, रामपुरी, रोलियावास, श्रीनगर, सीहा, ऊंचा आदि गांव शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article