{"_id":"624c8e35250ccd176e429b93","slug":"black-marketing-of-domestic-gas-cylinders-shopkeeper-arrested-rewari-news-rtk6430838155","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरेलू गैस सिलिंडर की कालाबाजारी, दुकानदार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरेलू गैस सिलिंडर की कालाबाजारी, दुकानदार गिरफ्तार
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले के औद्योगिक क्षेत्रों में घरेलू गैस सिलिंडर की कालाबाजारी हो रही है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने एक दुकानदार से पांच किलोग्राम के 14 सिलिंडर व 14 किलोग्राम के पांच बड़े घरेलू गैस सिलिंडर बरामद किए हैं। आरोपी गांव सुठाना में किराना की दुकान चलाता था और गैस सिलिंडर की कालाबाजारी कर रहा था।
औद्योगिक कस्बा बावल स्थित फैक्ट्रियों में काम करने वाले अधिकतर श्रमिक आसपास के गांवों में किराये पर रहते हैं। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग को सूचना मिली कि गांव सुठाना निवासी दिनेश किराना की दुकान चलाता है और बड़े घरेलू गैस सिलिंडर से छोटे सिलिंडर में गैस भरकर यहां रहने वाले श्रमिकों को बेच रहा है। विभाग के निरीक्षक गजेंद्र व कसौला थाना पुलिस ने एक नकली ग्राहक बनाकर दुकानदार के पास पांच किलोग्राम का सिलिंडर लेकर गैस भरवाने के लिए भेजा। दुकानदार ने 400 रुपये के हिसाब से सिलिंडर में गैस भरनी शुरू कर दी। इसी दौरान टीम ने मौके पर छापा मार कर मौके से पांच किलोग्राम के 14 सिलिंडर और 14 किलोग्राम के पांच सिलिंडर बरामद कर लिए। पांचों बड़े सिलिंडर गैस से भरे हुए मिले। आरोपी दुकानदार से बरामद छोटे गैस सिलिंडर बिना आईएसआई मार्का के हैं, जिनमें गैस भरने के दौरान हादसे का भी डर रहता है। कसौला थाना पुलिस ने आरोपी दुकानदार दिनेश के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
कई जगहों पर हो रही है कालाबाजारी
बावल व धारूहेड़ा के आसपास औद्योगिक क्षेत्रों में गैस की कालाबाजारी हो रही है। गैस एजेंसियों से सेटिंग करके काफी संख्या में सिलिंडर बाहर निकलते हैं और फिर कालाबाजारी करने वाले लोग इन्हें होटल, मैरिज पैलेस में सप्लाई करते हैं। आम उपभोक्ताओं को निर्धारित समय पर एजेंसियों से एक ही गैस सिलिंडर दिया जाता है, जबकि दुकानदार के पास पांच भरे हुए सिलिंडर कहां से आए। एजेंसियों से दलालों के जरिये गैस सिलिंडर लेकर कालाबाजारी के लिए उपलब्ध कराए जा रहे हैं। सारा खेल खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की मेहरबानी पर चल रहा है। खानापूर्ति के लिए विभाग द्वारा कभी-कभार ही कार्रवाई की जाती है।