{"_id":"6a8c87de8aaae1231b0704bc","slug":"bku-chaduni-took-the-decision-after-a-meeting-at-kisan-bhavan-rewari-news-c-198-1-rew1001-244249-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: किसान भवन में बैठक के बाद भाकियू चढूनी ने लिया निर्णय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: किसान भवन में बैठक के बाद भाकियू चढूनी ने लिया निर्णय
Mon, 24 Aug 2026 11:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 24 Aug 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
बैठक में जानकारी देते यूनियन के पदाधिकारी। संवाद
रेवाड़ी। भारतीय किसान यूनियन चढूनी जिला रेवाड़ी की बैठक सोमवार को किसान भवन में आयोजित हुई। बैठक के बाद पदाधिकारियों ने पत्रकार वार्ता कर किसानों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यूनियन की आगामी मासिक बैठक डहिना ब्लॉक के गांव सीहा के अड्डे पर आयोजित की जाएगी।
जोन अध्यक्ष रवि बाबू ने कहा कि सरकार किसानों और मजदूरों की मांगों को जल्द पूरा करे, अन्यथा छह सितंबर की बैठक में बड़ा फैसला लिया जाएगा।
बैठक में प्रदेश स्तर के किसान नेता भी शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि इस बार किसान बाजार भावांतर योजना को स्वीकार नहीं करेंगे। किसानों की फसल एमएसपी पर बिकवाने की मांग की जाएगी। उन्होंने कहा कि सितंबर की 10 तारीख तक फसल की खरीद शुरू हो जानी चाहिए, अन्यथा यूनियन आंदोलन को लेकर बड़ा निर्णय लेगी।
इसके बाद यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने पंचकूला में जॉइंट सेक्रेटरी प्रवीण कुमार पूनिया से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में ईश्वर सिंह जाखड़, रेवाड़ी क्यूसीई के तकनीकी सहायक मनोज कुमार सहित पदाधिकारी शामिल रहे। पूनिया ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि किसानों की मांगों को प्राथमिकता के आधार पर सरकार के समक्ष रखकर जल्द समाधान करवाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
इस मौके पर मुन्नी बूढ़पुर, ओपी लोहाणा, राजेंद्र कुमार खोल ब्लॉक, सतबीर सिंह लोहाणा, मनीषा यादव, कृष्ण सैनी, रोशन लाल दरोगा, समय सिंह प्रधान सहित कई किसान नेता मौजूद रहे।