फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   BJP will form government again at the center after crossing 400: Sarita

भाजपा 400 पार के साथ केंद्र में फिर बनेगी सरकार : सरिता

Wed, 06 Mar 2024 01:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 06 Mar 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
BJP will form government again at the center after crossing 400: Sarita
रेवाड़ी। भाजपा ओबीसी मोर्चा रेवाड़ी द्वारा बावल विधानसभा के मंडल खोल के गांव माजरा, कोसली विधानसभा के मंडल डहीना के गांव मूंदी और मंडल नाहड़ के गांव नयागांव में सामाजिक सम्मेलनों का आयोजन मोर्चा के जिलाध्यक्ष जयवीर योगी की अध्यक्षता में हुआ।
विज्ञापन

इन सम्मेलनों में मोर्चा की प्रदेश मंत्री सरिता जांगिड़ ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए सरकार द्वारा ओबीसी समाज के लिए चलाई गई जनकल्याणकारी नीतियों के बारे में बताया। सरिता ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार में ओबीसी समाज को सबसे ज्यादा लाभ हुआ है। कहा कि समाज के सबसे पिछड़े व्यक्ति व वर्ग को सरकारी योजनाओं का सबसे पहले लाभ देकर उसका विकास करना ही वर्तमान केंद्र व प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी किसान व मजदूर सहित सभी वर्गों को साथ लेकर चलती है। इसी की बदौलत भारतीय जनता पार्टी केंद्र में तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाने जा रही है और उसके बाद हरियाणा में भी में सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी 400 पार के साथ केंद्र में एक बार फिर से सरकार बनाएगी। कार्यक्रमों की अध्यक्षता कर रहे मोर्चा के जिला अध्यक्ष जयवीर योगी ने कहा कि केंद्र सरकार ने पिछले लगभग 10 वर्षों में सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण को समर्पित होकर कार्य करवाएं हैं, जिससे विकास पटल पर देश हर क्षेत्र में अग्रणी बना है।
विज्ञापन


इन कार्यक्रमों में जिला महामंत्री ओबीसी मोर्चा राजबीर यादव, जिला उपाध्यक्ष पवन मनेठी, सुभाष सोनी, सुरेन्द्र नया गांव, ओबीसी मोर्चा जिला सचिव यशपाल सरपंच, सत्यनारायण सुधराना, मास्टर जयपाल, मंडल अध्यक्ष जितेंद्र चेयरमैन, मंडल महामंत्री रामौतार नयागांव, मंडल अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा अत्तर सिंह यादव, कृष्ण झोलरी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed