{"_id":"5da769718ebc3e016e029686","slug":"bjp-rewari-news-rtk5235138139","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी की रेली से पहले राव इंद्रजीत पर कापड़ीवास ने लगाए गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी की रेली से पहले राव इंद्रजीत पर कापड़ीवास ने लगाए गंभीर आरोप
विज्ञापन
bjp
- फोटो : Rewari
भाजपा के बागी विधायक व रेवाड़ी विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी रणधीर सिंह कापड़ीवास ने बुधवार को प्रेसवार्ता कर केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह पर नांगल चौधरी में जजपा प्रत्याशी के लिए वोट मांगने आरोप लगाया। वो यहीं पर नहीं रुके बल्कि पटौदी में विरोधी दल के प्रत्याशी के लिए वोट मांगने का आरोप लगाया। वहीं, कापड़ीवास के आरोपों पर केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की टिप्पणी नहीं मिल सकी। हालांकि उनके निजी सहायक ने कहाकि राव इंद्रजीत इस तरह के बयान को टिप्पणी देने लायक नहीं समझते।
इससे पूर्व बुधवार को प्रेस वार्ता कर भाजपा से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे रणधीर सिंह कापड़ीवास ने कहा कि भाजपा को हमने वर्षों तक खून पसीने से सींचा है पर कुछ लोगों ने इसे तार-तार कर दिया है। पीएम मोदी के रेवाड़ी आगमन के सवाल पर कापड़ीवास कहा कि वे देश के प्रधानमंत्री हैं। मैं दूर से ही उन्हें नमन करूंगा। पत्रकारों से बातचीत में कापड़ीवास ने कहा कि मोदी को यहां के बारे में सहीं स्थिति नहीं बताई गई। इस दौरान उनके साथ नगर परिषद की पूर्व चेयरमैन शकुंतला भांडोरिया, हरीश अरोड़ा, निवर्तमान वाइस चेयरमैन पवन बठला, निवर्तमान पार्षद गुड्डु, सुमेर, ओमप्रकाश सैनी, इतेंद्र उर्फ इत्तू, सत्यनारायण यादव, पूनम सतीजा, विनय यादव, गुरदयाल नंबरदार, केशव नंबरदार व अन्य निवर्तमान पार्षद मौजूद रहे।
जवाब देने लायक नहीं आरोप
नांगल चौधरी में जजपा प्रत्याशी को समर्थन देने के सवाल पर केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के निजी सहायक नरेश शर्मा से अमर उजाला ने बात की उन्होंने कहा कि कापड़ीवास न जाने क्या-क्या कह रहे हैं। हम उनके बयान को टिप्पणी देने लायक ही नहीं समझते हैं।