फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   BJP membership campaign started in the city

Rewari News: शहर में भाजपा का सदस्यता अभियान शुरू

Fri, 08 Nov 2024 11:14 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
BJP membership campaign started in the city
रेवाड़ी। तीन दिवसीय सघन सदस्यता अभियान की शुरुआत करती भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली। स्रोत:
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। शहर के मॉडल टाउन में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली ने शुक्रवार को भाजपा के तीन दिवसीय सघन सदस्यता अभियान की शुरुआत की।
उन्होंने बूथ नंबर 180, 81, 82, 83 पर अभियान के कार्यक्रम में हिस्सा लिया। वहां उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी है। कार्यकर्ताओं में सदस्यता कार्यक्रम को लेकर जोश है। प्रदेशभर में जिला और मंडल स्तर पर 350 से अधिक कार्यशालाएं आयोजित की जा चुकी हैं। प्रदेश में अब तक 4 लाख से अधिक सदस्य बनाए जा चुके है। रेवाड़ी के सभी 10 मंडलों में कार्यशाला आयोजित हो चुकी है। सदस्यता के काम में जिले के एकार्यकर्ता लगे हैं। कहा कि मोबाइल नंबर 8800002024 पर मिस्ड काल कर सदस्य बना जा सकता है। प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली और अभियान के संयोजक वेदपाल एडवोकेट ने सभी सांसदों, विधायकों और मंत्रियों को अपने-अपने क्षेत्र में उपस्थित रहने के लिए कहा है।

इस मौके पर जिला सदस्यता संयोजक रामपाल यादव, जतिन अरनेजा, गौरव शर्मा, पं. हिमांशु पालीवाल, बूथ अध्यक्ष राजीव आहूजा, कृष्ण लखेरा, दीपा भारद्वाज, संजय चौहान, निहाल सिंह पार्षद, मुकेश बत्रा, बीर सिंह छाबड़ी, डॉ. सौरभ यादव, संजय सहगल, चिराग, राजेंद्र गुप्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed