{"_id":"68b5df9f131024a76f004603","slug":"bjp-did-bpl-card-for-vote-scam-in-haryana-deepender-hooda-rewari-news-c-198-1-rew1001-225014-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने हरियाणा में बीपीएल कार्ड फॉर वोट घोटाला किया : दीपेंद्र हुड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने हरियाणा में बीपीएल कार्ड फॉर वोट घोटाला किया : दीपेंद्र हुड्डा
विज्ञापन
कार्यक्रम को संबोधित करते सांसद दीपेंद्र हुड्डा। संवाद
रेवाड़ी। रोहतक सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय ग्रामीण (रेवाड़ी) का बतौर मुख्य अतिथि उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि वोट लेने के लिए हरियाणा में बीपीएल कार्ड फॉर वोट घोटाला सामने आया है। हरियाणा के चुनावों में व्यापक गड़बड़ियां हुई हैं। तरह-तरह के हथकंडे अपनाए गए हैं और बहुत जल्द इनका तथ्यों और प्रमाण के साथ खुलासा किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि प्रजातंत्र और संविधान को बचाने के लिए महत्वपूर्ण है कि चुनाव आयोग की भूमिका साफ हो। चुनाव आयोग और भारतीय जनता पार्टी की मिलीभगत का खेल चल रहा है। भाजपा ने 2024 चुनाव से ठीक पहले वोटरों को प्रलोभन देने के लिए बीपीएल कार्ड 27 लाख से बढ़ाकर 51 लाख तक पहुंचाए जिससे हरियाणा की 75 प्रतिशत आबादी गरीबी रेखा के नीचे आ गई। इतनी गरीबी तो आजादी के समय भी नहीं थी।
चुनावी साल में इन्हें 2-3 फ्री राशन बांटने व 2024 चुनाव में सत्ता हासिल करने के बाद अब तक 10 लाख से अधिक बीपीएल कार्ड काट दिए गए। यानी जिस रफ्तार से गरीबी का तूफान आया, उसी रफ्तार से अब चुनाव के बाद अमीरी का तूफान आ गया। घोटाले का अगला पैकेज 2100 रुपये की पेंशन हर महिला को देने का है। अब बीजेपी सरकार ने इसमें तरह-तरह की शर्तें लगा दी हैं। दीपेंद्र हुड्डा ने वोट के लिए मतदाताओं से धोखा करने की कड़ी निंदा की।
विज्ञापन
अभय चौटाला भगवान का जाप करें कुछ मिलेगा : दीपेंद्र
सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला पर पलटवार करते हुए कहा कि उनकी पार्टी का जनाधार पूरी तरह खिसक चुका है इसलिए वे 11 साल से कांग्रेस नेताओं का नाम जप रहे हैं। अगर भगवान का नाम लेते तो शायद कुछ हासिल हो जाता। 2009 और 2014 में इनेलो मुख्य विपक्षी दल था और अभय चौटाला विपक्ष के नेता थे लेकिन 2019 तक वे न पार्टी संभाल पाए न परिवार संभला।
2024 में हालत यह हो गई कि वे खुद चुनाव हार गए। ऐसे में कांग्रेस को कोसने के बजाय उन्हें अपनी पार्टी और परिवार पर ध्यान देना चाहिए। राहुल गांधी के कार्यक्रम में मंच से किसी ने कुछ नहीं कहा था, वो कांग्रेस का कार्यकर्ता नहीं था। कार्यक्रम खत्म होने के बाद कोई अचानक से आया और बोलकर चला गया। आरती राव के रोहतक वाले कह रहे थे हरियाणा में सरकार हम बनाएंगे वाले बयान पर हुड्डा ने नो कमेंट्स कहकर बात पलट दी।