फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   BJP candidate goes on tour with family, Congress eyes fixed on strong room

Rewari News: परिवार संग टूर पर गईं भाजपा प्रत्याशी, कांग्रेस की टिकीं स्ट्रांग रूम पर नजरें

Mon, 11 May 2026 11:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 11 May 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
BJP candidate goes on tour with family, Congress eyes fixed on strong room
अपने घर में परिवार के साथ बातचीत में व्यस्त कांग्रेस उम्मीदवार निहारिका चौधरी। स्रोत : वीडियो ग
रेवाड़ी। चुनाव प्रचार को लेकर लगातार भागदौड़ और मतदान की व्यस्तता के बाद भाजपा प्रत्याशी विनीता पीपल सोमवार को परिवार के साथ टूर पर निकल गईं। वहीं, कांग्रेस उम्मीदवार निहारिका सक्रिय हैं। उनके समर्थक व कार्यकताओं की नजरें स्ट्रांग रूम पर टिकीं हैं।
विज्ञापन

टूर पर जाने से पहले रेवाड़ी नगर परिषद चेयरपर्सन पद की भाजपा प्रत्याशी विनिता पीपल ने दावा किया है कि चुनाव में भाजपा की जीत तय है और 13 मई को पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत का कमल एक बार फिर खिलेगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि चुनाव के दौरान लगातार व्यस्तता रही। इसलिए अब परिवार के साथ समय बिताने का कार्यक्रम बनाया है। उनका कहना है कि जनता ने भाजपा के विकास कार्यों पर भरोसा जताया है और परिणाम पार्टी के पक्ष में आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस प्रत्याशी निहारिका चौधरी चुनाव खत्म होने के बाद भी सक्रिय नजर आ रही हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का फोकस अब स्ट्रांग रूम की निगरानी पर है।
निहारिका ने कहा कि पार्टी ने मजबूती से चुनाव लड़ा है लेकिन भाजपा पर भरोसा नहीं किया जा सकता। इसलिए कांग्रेस कार्यकर्ता मतगणना तक लगातार निगरानी रखेंगे।
उन्होंने कहा कि जनता ने बदलाव के पक्ष में मतदान किया है और परिणाम कांग्रेस के पक्ष में आएंगे। यह भी बताया कि वह परिवार के साथ खाटू श्याम बाबा के दर्शन के लिए जाएंगी।
---------
सहयोग करने वालों से मुलाकात करुंगी : डॉ. मीनू
रेवाड़ी चेयरपर्सन पद की निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. मीनू डहीनवाल ने चुनाव परिणाम को लेकर संयमित प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि चुनाव का फैसला जनता के हाथ में है लेकिन उन्होंने पूरे शहर में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करवाई है। इस चुनाव के बाद उन्हें हल्के में लेने वाले अपनी सोच बदलेंगे। उन्होंने बताया कि अगले दो दिन वे अपने समर्थकों और परिवार के साथ बिताएंगी और चुनाव में सहयोग करने वालों से मुलाकात करेंगी।
--
विपक्षियों ने माहौल खराब करने की कोशिश की : अजय
धारूहेड़ा नगर पालिका चुनाव में मतदान के बाद प्रत्याशियों के अलग-अलग अंदाज देखने को मिले। भाजपा चेयरमैन पद के प्रत्याशी अजय जांगड़ा ने दावा किया कि मतदान के दौरान ही स्पष्ट हो गया था कि भाजपा की जीत निश्चित है। उन्होंने आरोप लगाया कि हार की आशंका के चलते विरोधी उम्मीदवारों ने झूठे आरोप लगाकर माहौल खराब करने की कोशिश की। अजय जांगड़ा अगले दो दिन अपने कार्यालय में कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ समय बिताएंगे और मतगणना की तैयारियों पर नजर रखेंगे।
---------
जनता बदलाव चाहती है : कुमारी राज
धारूहेड़ा नगर पालिका की कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी राज ने कहा कि दबाव और जोर-जबरदस्ती के बावजूद कांग्रेस ने भाजपा से बेहतर चुनाव लड़ा है। कुमारी राज ने कहा कि जनता बदलाव चाहती है और धारूहेड़ा में कांग्रेस की जीत तय है। उन्होंने कहा कि अगले दो दिन वे समर्थकों और परिवार के साथ रहेंगी।


-
अब एक दिन आराम करने का कार्यक्रम
धारूहेड़ा से निर्दलीय प्रत्याशी कंवर सिंह मतदान के बाद थके नजर आए। उन्होंने बताया कि चुनाव के दौरान उन्होंने करीब 30 हजार लोगों से व्यक्तिगत संपर्क किया। मतदान के बाद पूरी रात समर्थकों के साथ चर्चा चलती रही। कंवर सिंह ने कहा कि अब एक दिन आराम करने का कार्यक्रम है। उन्होंने दावा किया कि उनकी जीत निश्चित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed