फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   BJP aims to make 40 thousand new members in Rewari division.

Rewari News: भाजपा रेवाड़ी मंडल में 40 हजार नए सदस्य बनाने का लक्ष्य

Tue, 05 Nov 2024 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 05 Nov 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
BJP aims to make 40 thousand new members in Rewari division.
रेवाड़ी। भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर आयोजित कार्यशला में पार्टी के पदा​धिकारियों व कार्यकर्ताओ
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। शहर के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में सोमवार को भाजपा रेवाड़ी मंडल की ओर से सदस्यता अभियान-2024 की कार्यशाला आयोजित की गई।
कार्यशाला में मुख्य अतिथि रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव और मुख्य वक्ता जिलाध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली रहीं। अध्यक्षता रेवाड़ी मंडल अध्यक्ष दीपक मंगला ने की। विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं को चुनाव में कार्य करने के लिए बधाई दी और उनकी समस्याएं सुनीं।

मुख्य वक्ता वंदना पोपली ने रेवाड़ी मंडल के कार्यकर्ताओं को 40,000 सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया। उन्होंने सदस्य बनाने की रूपरेखा को समझाई। रेवाड़ी मंडल अध्यक्ष दीपक मंगला ने लक्ष्य को साधने का आश्वासन दिया एवं आए हुए सभी अतिथि एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। बैठक में विशेष रूप से रेवाड़ी नगर परिषद चेयरपर्सन पूनम यादव, वाइस चेयरमैन श्याम चुग, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनील ग्रोवर, अजय कांटीवाल, जिला महामंत्री सत्यदेव यादव, जिला सचिव सुमन चौहान, जिला सह मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा, हिमांशु पालीवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता महावीर यादव, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष डॉ. कविता गुप्ता, दीपा भारद्वाज, सदस्यता अभियान के सहसंयोजक अशोक मुदगिल, सोम प्रधान, रामसिंह छाबड़ी, रेवाड़ी मंडल महामंत्री संजय चौहान, नितिन चांवरिया, मंडल उपाध्यक्ष रुचिका नागपाल, प्रेम राज, कैलाशचंद जांगिड़, राजीव आहूजा, नीलांबर दत्त जैमिनी, रेवाड़ी मंडल सचिव नंदलाल ढींगरा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed