फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Bike rider dies due to tanker collision, son injured

टैंकर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, पुत्र घायल

Wed, 26 Oct 2022 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies due to tanker collision, son injured
बावल। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर गांव खिजूरी के निकट एक तेज रफ्तार टैंकर की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि उसका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में हुई मौत से मृतक के परिवार में मातम का माहौल है। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने केस दर्ज जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार जिले के गांव कालड़ावास के रहने वाले महावीर सिंह 23 अक्तूबर को बाइक से अपने बेटे पप्पू के साथ किसी काम से धारूहेड़ा आए थे। काम निपटाने के बाद वह दोनों घर लौट रहे थे। बाइक पप्पू चला रहा था, जबकि महावीर सिंह पीछे बैठे थे। हाईवे पर गांव खिजूरी के निकट पीछे से आ रहे एक गैस टैंकर की चपेट में आ गए। टैंकर की टक्कर से पिता-पुत्र बाइक समेत सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक टैंकर सहित मौके से भाग गया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने महावीर को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया और मृतक के भाई नत्थूराम की शिकायत पर टैंकर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed