फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   big branch of tree fell due to strong wind two people injured many vehicles damaged

Rewari News: तेज हवा से टूटकर गिरी पेड़ बड़ी टहनी, दो लोग घायल, कई वाहन क्षतिग्रस्त

Tue, 02 May 2023 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 02 May 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
big branch of tree fell due to strong wind two people injured many vehicles damaged
पीपल के पेड़ की बड़ी टहनी से क्षतिग्रस्त हुई बाइक।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। शहर के नागरिक अस्पताल स्थित सिविल सर्जन कार्यालय के सामने मंगलवार को तेज हवा चलने से एक पुराने पीपल के पेड़ की बड़ी टहनी अचानक टूट गई, जिसकी चपेट में आने से एक वैगनआर कार क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं यहां से गुजर रही एक महिला व बुजुर्ग भी इसकी चपेट में आने से घायल हो गए। दोनों घायलों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

बता दें, नागरिक अस्पताल के मुख्य गेट के पास सिविल सर्जन कार्यालय के सामने एक पुराना पीपल का पेड़ है। दोपहर में बारिश के साथ आई तेज हवा के कारण पीपल के पेड़ की टहनी का एक बड़ा हिस्सा अचानक गिर गया। जिसकी चपेट में आने से गादला गांव निवासी आरती और एक बुजुर्ग घायल हो गए। घायल आरती ने बताया कि वो अपने पति के साथ अस्पताल में दवा लेने आई थी। दवा लेने के बाद वो बाहर की तरफ जा रहे थे। तभी पेड़ टूटकर आ गिरा। इस हादसे में महिला के पति आगे चल रहे थे इसलिए उनका बचाव हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed