{"_id":"6a173206b531d3d2190d7b24","slug":"bhiwadi-bypass-submerged-again-without-rain-water-accumulated-up-to-3-feet-rewari-news-c-198-1-rew1001-239185-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: भिवाड़ी बाईपास बिना बारिश के फिर डूबा, 3 फीट तक पानी जमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: भिवाड़ी बाईपास बिना बारिश के फिर डूबा, 3 फीट तक पानी जमा
Wed, 27 May 2026 11:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 27 May 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
पानी अधिक होने की वजह से डूबी बाइक को निकालते युवक। संवाद
भिवाड़ी। भिवाड़ी बाईपास एक बार फिर बरसात के बिना जलमग्न हो गया है। मंगलवार रात आरएचबी कार्यालय के पास कच्ची दीवार क्षतिग्रस्त होने से पानी बाईपास पर आ गया। इससे पूरे क्षेत्र में जलभराव की स्थिति बन गई है। इसके साथ ही राजस्थान हाउसिंग बोर्ड के ऑफिस में भी पानी घुस गया। पूरा कैंपस जलमग्न हो गया।
यहां तक कि ऑफिस के अंदर रखी कुर्सियां और टेबल भी पानी में तैरती हुई नजर आई सुबह जब स्टाफ ऑफिस पहुंचा तो फाइलों को बचाने में जुट गया। बाईपास पर करीब 3 फीट तक पानी जमा हो गया है। इससे दोपहिया वाहन पूरी तरह बंद हो गए जबकि चार पहिया वाहनों को निकलने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
भगत सिंह कॉलोनी में दोनों मुख्य रास्तों पर 2 से 2.5 फीट तक पानी भर गया है। दुकानों में ग्राहकों की आवाजाही पूरी तरह बंद हो गई है। स्कूल बसों से बच्चों को उतारकर उनके परिजनों को गंदे पानी में से पैदल लेकर जाना पड़ रहा है। कई घरों में भी पानी घुस गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पानी गंदा और केमिकल युक्त है। पानी में निकलने के बाद पैरों में खुजली होने की शिकायतें आ रही हैं।
विज्ञापन
इंसेट
मंगलवार रात अचानक पानी बाईपास पर आया
राजस्थान प्रशासन ने हरियाणा बॉर्डर पर आंखेड़ा और माहेश्वरी की ओर से आने वाले पानी को मिट्टी डालकर रोकने की कोशिश की थी लेकिन मंगलवार रात अचानक पानी बाईपास पर आ गया। लोगों का कहना है कि भिवाड़ी-धारूहेड़ा बॉर्डर पर लगाए गए रैंप की वजह से पानी आगे निकल नहीं पा रहा है। पूरा पानी नेशनल हाईवे-919 पर रुक गया और वापस भगत सिंह कॉलोनी, बीड़ा ऑफिस तथा कॉलोनी बाजार में घुस गया। आशियाना बगीचा सोसाइटी के मुख्य गेट पर ऊंची दीवार होने से पानी सोसाइटी में तो नहीं घुस पा रहा है लेकिन लोगों को बाहर गंदे पानी से गुजरना पड़ रहा है। लोग इस गंदे पानी से बचने के लिए सैदपुर गांव के कच्चे रास्ते का सहारा ले रहे हैं और इसी रास्ते से मनसा चौक व यूआईटी पहुंच रहे हैं।