{"_id":"6834ae85440051579d07d5cd","slug":"bhatta-owner-arrested-for-not-providing-information-about-bangladeshi-citizens-rewari-news-c-198-1-rew1001-220117-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: बांग्लादेशी नागरिकों की जानकारी न देने पर भट्टा मालिक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: बांग्लादेशी नागरिकों की जानकारी न देने पर भट्टा मालिक गिरफ्तार
विज्ञापन
रेवाड़ी। पुलिस ने बांग्लादेशी नागरिकों की झूठी जानकारी देने के मामले में आरोपी भट्टा मालिक आसरा का माजरा गांव निवासी चरण सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस इस मामले में एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
गांव नरसिंहपुर गढ़ी स्थित दुर्गा ईंट भट्ठे में कार्यरत मुनीम गांव खंडोड़ा निवासी लालचंद और भट्टा मालिक ने पुलिस को शपथ पत्र देकर कहा था कि उनके ईंट भट्टे पर कोई बांग्लादेशी नागरिक नहीं रह रहा है।
पुलिस ने 22 मई को सर्च अभियान के दौरान भट्टे पर दबिश दी गई, तो वहां से दो परिवार के 12 बांग्लादेशी नागरिक काबू किए गए। पुलिस ने आरोपी मुनीम और भट्ठा मालिक के खिलाफ थाना बावल में मामला दर्ज कर मामले में आरोपी मुनीम लालचंद को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
इस मामले में भट्ठा मालिक चरण सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया है। एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा ने कहा कि लोग अपने यहां काम करने वाले या किराये पर रहने वाले हर व्यक्ति का पुलिस सत्यापन करवाएं। झूठी सूचना देने या सत्यापन न करवाने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी।