{"_id":"68029209df388e63bc01a9a2","slug":"bharatiya-kisan-union-chadunis-team-found-difference-in-weighing-in-grain-market-demand-for-action-rewari-news-c-198-1-rew1001-218115-2025-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: चढूनी की टीम को तुलाई में मिला फर्क, कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: चढूनी की टीम को तुलाई में मिला फर्क, कार्रवाई की मांग
विज्ञापन
फोटो : 13अनाज मंडी में फसल की तुलाई करवाते भारतीय किसान यूनियन चढूनी की टीम। स्रोत : यूनियन
रेवाड़ी। भारतीय किसान यूनियन चढूनी की टीम ने राष्ट्रीय टीम के आदेशानुसार अनाज मंडी का निरीक्षण किया। जिसमें लगभग 15 दुकानों के ऊपर यूनियन के पदाधिकारी व सरकारी कर्मचारी मौके पर मौजूद थे।
इसमें दो फर्मों व आढ़तियों के ऊपर निरीक्षण करने टीम पहुंची। एक फर्म में लगभग 2 किलो गेहूं ज्यादा तुलाई हो रही थी। दूसरी फर्म पर लगभग 1 किलो ज्यादा तुलाई हो रही थी। भारतीय किसान यूनियन ने रोष जाहिर करते हुए मार्केट सेक्रेटरी को चिट्ठी लिखी है।
उन्होंने कहा कि अगर इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई 7 दिन में नहीं की गई तो भारतीय किसान यूनियन चढूनी मार्केट कमेटी ऑफिस के सामने धरना देगी। अगर फिर भी बात नहीं बनी तो किसान मजदूरों के साथ मिलकर मंडी गेट पर ताला लगाया जाएगा। प्रधान समय सिंह ने बताया कि हमारी राष्ट्रीय टीम का आदेश है कि हर मंडी के अंदर यूनियन के हर पदाधिकारी जा रहे हैं। वहीं, कुरुक्षेत्र में करनाल में और कई जिलों के अंदर भी टोल के अंदर बहुत अनियमितता व गलत तरीके से किसानों के साथ धोखा हो रहा था। यह बर्दाश्त से बाहर है। इस मौके पर जिला महिला प्रधान मनीषा यादव, कार्यकारिणी जिला प्रधान राजेंद्र कुमार गेरा, संगठन सचिव कैलाश भोतवास, जिला महासचिव पुरुषोत्तम और उप प्रधान बाबूलाल आदि माैजूद रहे।