{"_id":"65a58bdb138889fda409ffd9","slug":"bhajans-enthralled-the-devotees-in-sankirtan-mahotsav-rewari-news-c-198-1-rew1001-8594-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: संकीर्तन महोत्सव में भजनों ने श्रद्धालुओं को किया भाव-विभोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: संकीर्तन महोत्सव में भजनों ने श्रद्धालुओं को किया भाव-विभोर
Tue, 16 Jan 2024 01:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 16 Jan 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
कोसली। कस्बे के श्री श्याम सेवा मंडल द्वारा 22वां वार्षिक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। विश्वकर्मा कॉलोनी स्थित श्याम मंदिर में रविवार को संकीर्तन महोत्सव में श्रद्धालुओं ने जमकर आनंद लिया।
कोलकाता से भजन गायक सौरभ शर्मा, दिल्ली से राहुल सांवरा, तिजारा से गौरव दत्त के साथ स्थानीय भजन गायक राजेश जांगड़ा ने अपने भजनों के माध्यम श्रद्धालुओं को आत्मविभोर कर दिया। भजनों में झलक पहले जैसी दिखानी पड़ेगी, आजा मेरे कन्हैया बिन माझी के डूबे नैया जो मांगोगे मिलेगा, भिखारी के दर पे दाता पधारे बड़े ही अनोखे भाग्य हमारे भजन ने सबको भाव-विभोर कर दिया। सोमवार को दिनभर चले विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। संकीर्तन महोत्सव में नारनौल, चरखी दादरी, डहीना, सतनाली, रोहद, बहादुरगढ़, महेंद्रगढ़, कनीना, नाहड़, बहू झोलरी समेत विभिन्न क्षेत्रों के श्याम जगत के मंडलों के श्रद्धालुओ ने शिरकत की। विशेष रूप से पधारे श्याम बाबा के अनंत भगत रहे श्री श्याम बहादुर गद्दी रेवाड़ी से श्री श्याम बहादुर के पड़पौत्र अनमोल व पीयूष मौजूद रहे। इस अवसर पर कैलाश गोयल, डॉॅ सूरजभान गुप्ता, देवेंद्र शर्मा, लक्ष्मी नारायण गर्ग, बर्फी देवी, शिव कुमार गर्ग समेत श्री श्याम मंडल के सदस्य मौजूद रहे।