फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Be careful of leaders joining other parties: Sanjay

दूसरे दलों में शामिल होने वाले नेताओं से रहें सावधान : संजय

Mon, 19 Feb 2024 11:09 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 19 Feb 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
Be careful of leaders joining other parties: Sanjay
रेवाड़ी। आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष संजय रोहिल्ला ने आगामी चुनावों में निजी स्वार्थों के चलते पाला बदलकर दूसरे दलों में शामिल होने वाले नेताओं से सावधान रहने की अपील आमजन से की है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अवसरवादी नेता कभी भी देश, पार्टी व आमजन का भला नहीं कर सकते है। आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष संजय रोहिल्ला ने कहा कि अपने निजी स्वार्थों तथा अन्य कारणों से चलते नेताओं द्वारा एक पार्टी या दल को छोड़कर दूसरे संगठनों में शामिल होना निष्पक्ष लोकतांत्रिक प्रणाली के लिए बिल्कुल भी उचित नहीं है। विशेषकर चुनावों के नजदीक तो दल बदलने वालों की मानो बाढ़ सी ही आ जाती है। किसी भी पार्टी, दल या नेता से संतुष्ट या नाखुश आम जनता अपने वोट के माध्यम से अपना जनप्रतिनिधि चुनती है। वहीं, जनप्रतिनिधि अनेकों बार जनभावनाओं के खिलाफ दूसरे दलों में शामिल हो जाता है। ऐसा करके वह नेता न केवल आम जनता की भावनाओं को ठेस पहुंचाता है, अपितु स्वतंत्र लोकतंत्र प्रणाली पर भी सवालिया निशान खड़ा कर देता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed