फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Ban on mining and construction on the banks of Rani ki Dyodhi, Solharahi and Bada Talab

Rewari News: रानी की ड्योढ़ी, सोलहाराही और बड़ा तालाब के किनारे खनन व निर्माण पर रोक

Mon, 12 May 2025 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 12 May 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Ban on mining and construction on the banks of Rani ki Dyodhi, Solharahi and Bada Talab
फोटो : 12सेक्टर-1 स्थित सोलहाराही तालाब। संवाद - फोटो : Forest Department
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



रेवाड़ी। जिले की ऐतिहासिक धरोहर रानी की ड्योढ़ी, सोलहाराही और बड़ा तालाब को पुरातात्विक दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थल माना गया है। इन स्थानों के आगे 15 मीटर और किनारे 30 मीटर के दायरे में खनन और निर्माण पर प्रतिबंध लगाया गया है। इस क्षेत्र को विनियमित क्षेत्र घोषित किया जाएगा।
डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि हरियाणा सरकार के विरासत एवं पर्यटन विभाग की ओर से यह निर्णय हरियाणा प्राचीन तथा ऐतिहासिक स्मारक एवं पुरातात्विक स्थल व अवशेष अधिनियम 1965 की धारा 29 के तहत प्रदेश के राज्यपाल की अनुमति से लिया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जारी अधिसूचना के अनुसार रानी की ड्योढ़ी, सोलहाराही व बड़ा तालाब के संरक्षित सीमा के 15 मीटर तक के क्षेत्र को प्रतिबंधित किया गया। खनन और निर्माण पर रोक लगाते हुए इन स्थानों से लगते 30 मीटर तक के क्षेत्र को विनियमित क्षेत्र घोषित किया गया है। इस क्षेत्रफल में किसी प्रकार के निर्माण, खुदाई या अन्य गतिविधि पर रोक रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया यह अधिसूचना राज्य के राजपत्र में प्रकाशित होने के 60 दिनों के भीतर यदि कोई व्यक्ति या संस्था इस विषय में कोई आपत्ति या सुझाव देना चाहता है, तो वह लिखित रूप में निदेशक, पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग, हरियाणा को भेज सकता है। इस संदर्भ में प्राप्त आपत्तियों पर गंभीरतापूर्वक विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed