फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Bal Bhavan will become Geeta Puram, a grand procession of Geeta will be taken out in the city.

Rewari News: बाल भवन बनेगा गीता पुरम, नगर में निकाली जाएगी गीता की भव्य शोभा यात्रा

Wed, 19 Nov 2025 12:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Bal Bhavan will become Geeta Puram, a grand procession of Geeta will be taken out in the city.
फोटो:  25रेवाड़ी। लघु सचिवालय में गीता महोत्सव की तैयारियों को लेकर सामाजिक व धार्मिक संगठन
रेवाड़ी। शहर के बाल भवन परिसर में 29 नवंबर से 1 दिसंबर तक अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव हर्षोल्लास व धार्मिक श्रद्धा की भावना के साथ मनाया जाएगा। डीसी अभिषेक मीणा ने मंगलवार को लघु सचिवालय सभागार में तीन दिवसीय गीता महोत्सव की तैयारियों को लेकर सामाजिक व धार्मिक संगठनों की बैठक ली।
विज्ञापन




डीसी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव पूर्ण रूप से गीता के महत्व और उसके ज्ञान को प्रदर्शित करेगा। इसके साथ ही आमजन को भगवान श्रीकृष्ण के मुख से उच्चारित हुए इस ब्रह्म ज्ञान पर आधारित बेहतरीन प्रस्तुति देखने को मिलेंगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गीता महोत्सव में सामाजिक, व्यापारिक व धार्मिक संगठनों के अलावा सरकारी व प्राइवेट विद्यालयों और सरकारी विभागों की सक्रिय भागीदारी रहेगी। विद्यार्थियों को खासतौर से गीता के महत्व को समझाने के लिए इस महोत्सव में महती प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि महोत्सव के सफल आयोजन के लिए एडीसी राहुल मोदी की अध्यक्षता में प्रशासनिक कमेटी का गठन किया गया है। इसमें स्वामी ज्ञानानंद के जीओ संगठन के प्रतिनिधि भी शामिल रहेंगे।



बैठक में डीआईपीआरओ दिनेश कुमार ने बताया कि जिले में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय गीता महोत्सव के आयोजन स्थल बाल भवन को गीता पुरम का स्वरूप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि 28 नवंबर को मीरपुर आईजी यूनिवर्सिटी में गीता पर आधारित सेमिनार का आयोजन होगा।
इसके बाद 29 नवंबर को सुबह 10 बजे यज्ञ के साथ गीता महोत्सव का विधिवत रूप से शुभारंभ किया जाएगा। अगले दिन 30 नवंबर रविवार को नगर में गीता की भव्य और आकर्षक शोभा यात्रा निकाली जाएगी। महोत्सव के आखिरी दिन 1 दिसंबर की शाम को कार्यक्रम का दीपोत्सव व गीता आरती सहित पारितोषिक वितरण के साथ समापन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 3 दिन लगातार बाल भवन में प्रदर्शनी में आमजन सरकार की जनकल्याण कारी नीतियों सहित गीता थीम आधारित प्रदर्शनी देखेंगे व सांस्कृतिक मंच 3 दिन तक लगातार सजेगा।

बैठक में सिख समाज की ओर से गुरु तेग बहादुर जी की स्मृति में निकाली गई शोभा यात्रा के सफल आयोजन के लिए डीसी अभिषेक मीणा, एडीसी राहुल मोदी व डीएसपी डॉ. रविंद्र सिंह को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed