फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Bajra is a major crop, Bajra Food Festival will be held in Chandigarh: Chairman

बाजरा प्रमुख फसल है, बाजरा फूड फेस्टिबनल चंडीगढ़ में होगा:चेयरमैन

Mon, 22 Nov 2021 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Bajra is a major crop, Bajra Food Festival will be held in Chandigarh: Chairman
लायंस क्लब में आयोजित बाजरा फूड फैस्टिवल में उपस्थित लोग। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। बाजरा फूड फेस्टिवल का उद्घाटन करते हुए हरको बैंक के चेयरमैन अरविंद यादव ने कहा कि बाजरा यहां की प्रमुख फसल है। इसलिए अगला बाजरा फूड फेस्टिवल चंडीगढ़ में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रेवाड़ी में बाजरा फूड फेस्टिवल का आयोजन एक शुरुआत भर है। बाजरा फूड फेस्टिवल का आयोजन लायंस भवन में आयोजित किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ में जो राज्यस्तरीय बाजरा फूड फेस्टिवल होगा उसमें मुख्यमंत्री व कृषि मंत्री को लाया जाएगा ताकि इस तरह का आयोजन राष्ट्रीय स्तर पर भी हो सके। नाबार्ड हरियाणा, गोल्डन लायनेस क्लब तथा केनरा बैंक के सौजन्य से किसान संचार संस्था के तत्वावधान में आयोजित इस फेस्टिवल में कार्यशाला के अंतर्गत सेमिनार तथा प्रदर्शनी में तीन दर्जन से ज्यादा कार्बनिक खेती से जुड़ी नवाचारी संस्थाओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

फेस्टिवल की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ कृषि विज्ञानी डॉ. जेएस यादव ने कहा कि दक्षिणी हरियाणा की खरीफ की प्रमुख फसल बाजरा के संरक्षण के लिए इस आयोजन को वार्षिक फीचर बनाया जाएगा। गायिका पूनम भारद्वाज की सरस्वती वंदना से प्रारंभ हुए कृषि उत्सव में कवि मुकुट अग्रवाल के बाजरे पर केंद्रित दोहे बेहद सराहे गए। गोल्डन लायनेस क्लब की प्रधान डा. रुचि सक्सेना ने शाब्दिक अभिनंदन के साथ इस आयोजन के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। आइएमए के जिला प्रधान डा. पवन गोयल, डा. ललित मोहन सक्सेना, विनय त्रिपाठी, प्रो. अनिल गुप्ता, डा. पुष्पा यादव, डा. तृप्ति भार्गव, कमलजीत, डा. आइएस खैरवाल ने फेस्टिवल में बाजरे की किस्मों, बाजरा एवं बाल स्वास्थ्य, बाजरा एवं कृषि चुनौतियां, आयुर्वेद एवं बाजरा आदि विषयों पर अपने शोधपत्र एवं विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ कृषि विज्ञानी डा. जेएस यादव चूरमा चैंपियन घोषित किए गए। दिल्ली से पधारे किसान संचार के चेयरमैन डा. जीसी क्षोत्रिय ने आगंतुकों तथा प्रतिभागियों का का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन साहित्यकार सत्यवीर नाहड़िया ने किया। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र बावल के डा. नरेंद्र कुमार, उपमंडल कृषि अधिकारी दीपक यादव, ना. तारा सक्सेना, डा. एसएन सक्सेना, डा. अनीता यादव, नलिनी यादव, हेमंत सिंहल, भाजपा नेता अमित यादव, अरुण गुप्ता, नीलम आर्य, पूजा वशिष्ठ, एडवोकेट रजनीकांत सैनी, डा. गजेंद्र यादव, डा. उषा सचदेवा, डा. कविता यादव, पंकज यादव, आलोक सिंहल, सुरेंद्र यादव, विक्रमादित्य, प्रमिला भार्गव, प्रदीप भागर्व, डा. विजय प्रकाश, लोकेश यादव, दीपक यादव, छोटे यादव विशेष तौर पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed