फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Badmash Bekhauf , 3 incidents in 13 hours

बदमाश बेखौफ, 13 घंटे में 3 वारदात

Wed, 06 Apr 2022 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Badmash Bekhauf , 3 incidents in 13 hours
रेवाड़ी। जिले में बदमाश बेखौफ हो चुके हैं। वे बीती रात से अल सुबह तक तेरह घंटे में तीन वारदात को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस मामला दर्ज कर उनकी तलाश में जुट चुकी है।
विज्ञापन

औद्योगिक कस्बा धारूहेड़ा में दो बदमाशों ने एक कंपनी के कर्मचारी से मोबाइल और बाइक लूट ली। थाना पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि अभी भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार कस्बा धारूहेड़ा के गांव नंदरामपुर बास निवासी संजय यादव पड़ोसी राज्य राजस्थान के कस्बा टपूकड़ा स्थित एचसीआईएल कंपनी में नौकरी करता है। रात साढ़े 12 बजे वह ड्यूटी ऑफ होने के बाद बाइक लेकर घर के लिए चला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब डेढ़ बजे गांव नंदरामपुर बास के पास पीछे से प्लेटिना बाइक पर आए दो बदमाशों ने उसकी बाइक के आगे अपनी बाइक अड़ाकर उसे रोक लिया। इससे पहले संजय कुछ समझ पाता बदमाशों ने उसके साथ हाथापाई शुरू कर दी। बदमाशों ने उसकी प्लेटिना बाइक और मोबाइल फोन छीन लिया।
वारदात के बाद बदमाश राजस्थान की तरफ भाग गए। काफी देर बाद किसी राहगीर की मद्द से संजय ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। रात को ही धारूहेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने राजस्थान पुलिस को सूचना देकर अलर्ट भी किया, लेकिन बदमाश पकड़ में नहीं आए। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
महिला में 45 हजार की नकदी चोरी
रेवाड़ी। शहर के सर्कुलर रोड पर मंगलवार को एक बैंक से वापस अपने घर जा रही एक महिला के बैग से हजारों रुपये की नकदी चोरी हो गई। महिला ने चोरी का संदेह ऑटो में बैठी एक महिला पर है। शहर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस को दी शिकायत में राजस्थान के जिला अलवर के गांव रायसराना निवासी सुनीता देवी ने कहा है कि वह मंगलवार को सर्कुलर रोड स्थित स्टेट बैंक आफ इंडिया में आई थी। उन्होंने अपने बैंक अकाउंट से 45 हजार रुपये निकलवाए थे। रुपये निकलवाने के बाद बस स्टैंड जाने के लिए बैंक के सामने से ऑटो में सवार हुई थी। उसके साथ एक और महिला भी आटो में बैठी थी, जो रास्ते में उतर गई। नाईवाली चौक पर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना बैग देखा तो उसमें से 45 हजार रुपये की नकदी गायब थी। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने ऑटो में साथ बैठी महिला की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं लग पाया। पुलिस ने सुनीता देवी की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। संवाद

घर के बाहर बंधे तीन पशु चोरी
रेवाड़ी। गांव निमोठ से चोर एक ग्रामीण के घर के बाहर से तीन पशु चोरी कर ले गए। पुलिस को दी शिकायत में गांव निमोठ निवासी यशवंत सिंह ने कहा कि उन्होंने अपनी भैंस, कटड़ा व कटड़ी रात के समय घर के बाहर बांधे हुए थे। तड़के चार बजे वह उठे तो घर के बाहर से तीनों पशु गायब थे। चोर रात को मौका पाकर तीनों पशु चोरी कर ले गए। यशवंत सिंह ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। डहीना चौकी पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed