{"_id":"6973bd8127bcc0a9d2085cad","slug":"baba-shyams-pitambari-clothes-were-given-to-the-devotees-on-vasant-panchami-rewari-news-c-198-1-rew1001-232552-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: वसंत पंचमी पर भक्तों को दिए बाबा श्याम के पितांबरी वस्त्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: वसंत पंचमी पर भक्तों को दिए बाबा श्याम के पितांबरी वस्त्र
Fri, 23 Jan 2026 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 23 Jan 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
श्री श्याम मंदिर में बाबा श्याम की मूर्ति। स्रोत : संस्था
- फोटो : सांकेतिक
रेवाड़ी। वसंत पंचमी पर शुक्रवार को सेक्टर-1 स्थित प्राचीन श्री श्याम मंदिर सोलहराही धाम में बाबा श्याम के पितांबरी वस्त्र भक्तों के बीच वितरित किए गए। बूंदाबांदी के बाद भी भक्तों में गजब का उत्साह दिखा। बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में बाबा श्याम के दर्शन पूजन और पितांबरी वस्त्र प्राप्त करने के लिए पहुंचे। पूरा मंदिर परिसर जय श्री श्याम के जयकारों से गूंजता रहा।
श्री श्याम दीवाना मंडल के प्रधान मनोज यादव ने बताया कि वसंत पंचमी के पावन दिन बाबा के पितांबरी वस्त्र वितरित किए जाते हैं, जिसका भक्तों के जीवन में विशेष महत्व है। उन्होंने यह भी बताया कि बाबा का शृंगार विशेष रूप से कोलकाता से मंगवाए गए पीले फूलों से किया गया है, जो वसंत पंचमी के पर्व की सुंदरता और पवित्रता को और भी बढ़ा रहा है।
मंदिर के पुजारी दिलीप शास्त्री ने पितांबरी वस्त्र के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह वस्त्र वर्ष में केवल एक बार वसंत पंचमी के दिन ही बाबा को धारण कराया जाता है। अगले वर्ष उसी वस्त्र को भक्तों में वितरित कर बाबा को नया पितांबरी वस्त्र पहनाया जाता है। उन्होंने बताया कि मान्यता है कि इस पवित्र वस्त्र से भक्तों की अनेक मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और बाबा श्याम की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
विज्ञापन
इस अवसर पर श्याम दीवाना मंडल से श्याम सुंदर आहुजा, नवनीत सोनी, कैलाश, जतिन चक्रवर्ती, सोनू वर्मा, राजू, राजन भल्ला, पीयूष सलूजा, सन्नी नागपाल, लोकेश होटला, गौरव, दीपेंद्र शर्मा मौजूद रहे।

श्री श्याम मंदिर में बाबा श्याम की मूर्ति। स्रोत : संस्था- फोटो : सांकेतिक