{"_id":"688e6715d54748f4b2029a7b","slug":"baba-sahebs-principles-were-tampered-with-during-congress-rule-sudesh-rewari-news-c-198-1-rew1001-223573-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस के शासन में बाबा साहेब के सिद्धांतों से हुआ खिलवाड़ : सुदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस के शासन में बाबा साहेब के सिद्धांतों से हुआ खिलवाड़ : सुदेश
Sun, 03 Aug 2025 12:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 03 Aug 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम में पहुंचने पर सुदेश कटारिया का स्वागत करते लोग। स्रोत : डीपीआरओ
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। हरियाणा में जबतक कांग्रेस का शासन रहा तबतक बाबा साहेब के मूल्यों व सिद्धांतों के साथ खिलवाड़ होता रहा। यह बातें केंद्रीय ऊर्जा एवं शहरी विकास मंत्री मनोहरलाल के मुख्य मीडिया सलाहकार सुदेश कटारिया ने शनिवार को माता रामा बाई संस्था के प्रांगण में आयोजित हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान समारोह में कहीं।
सुदेश कटारिया ने कहा कि 2014 में मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने समाज के उस स्वरूप को जीवंत किया जिसकी परिकल्पना बाबा साहेब ने की थी। हरियाणा में एससी कमीशन आयोग गठित करने से लेकर नौकरियों में आरक्षण व्यवस्था को पूरी तरह से लागू किया।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में समाज में किसी भी व्यक्ति के साथ प्रशासनिक स्तर पर कोई अन्याय नही होने दिया जाएगा। समारोह के विशिष्ट अतिथि अनुसूचित जाति आयोग के वाइस चेयरमैन विजेंद्र बड़गुर्जर ने कहा कि बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के बताए रास्ते पर चलकर समाज का उत्थान किया जा सकता है।
विज्ञापन
अब वह दिन दूर नही जब समाज प्रत्येक क्षेत्र में अग्रणी भूमिका में नजर आएगा। करीब पांच घंटे तक चले इस आयोजन में जिस तरह समाज की मौजूदगी रही वह रेवाड़ी की राजनीति में बदलते परिवेश की आहट है। समारोह की आयोजक कुमारी गीता ने सभी का आभार जताया। इस अवसर पर समाज के अनेक संगठनों ने मुख्य अतिथि को पगड़ी व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।