फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Ayanth first and Prakriti second in speech competition

Rewari News: भाषण स्पर्धा में अयंत प्रथम और प्रकृति द्वितीय

Fri, 20 Sep 2024 03:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 20 Sep 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
Ayanth first and Prakriti second in speech competition
फोटो : 17रेवाड़ी। बावल स्थित कृषि महाविद्यालय में हिंदी सप्ताह के दौरान विजेताओं को सम्मानि
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। बावल स्थित कृषि महाविद्यालय में 12 से 18 सितंबर हिंदी सप्ताह मनाया गया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। भाषण प्रतियोगिता में अयंत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम का समापन मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. नरेश कौशिक की अध्यक्षता में हुआ। इसमें उन्होंने छात्रों को हिंदी का महत्त्व बताया। डॉ. नरेश ने सभी विजेताओं को प्रशस्तिपत्र वितरित कर उनका सम्मान व हौसला बढ़ाया। हिंदी सप्ताह के दौरान हिंदी भाषा के प्रयोग से संबंधित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई। भाषण प्रतियोगिता में अयंत ने प्रथम और प्रकृति ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। निबंध लेखन में लक्ष्य पुनिया प्रथम और अवंत द्वितीय रहे। हिंदी कविता पाठ एवं अनुच्छेद अनुवाद में इशिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

आशुभाषण में दीपांशु ने प्रथम और इशिका ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। आरजू और अंतिम ने नारा लेखन में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया। समाचार लेखन में चतुर्थ वर्ष के छात्र जतिन ने प्रथम और करण चौहान ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंत में इस कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. प्रशांत चौहान और डॉ. तन्वी भाटिया ने हिंदी सप्ताह को सफल बनाने में प्रधानाचार्य सभी विद्यार्थियों एवं प्राध्यापकों का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर प्राध्यापक डॉ. सुनीता श्योराण, डॉ. शरणजीत धवन, डॉ. पूजा, डॉ. सोनम कम्बोज, डॉ. योगेश कुमार, डॉ. अनिल सिरोहा, डॉ. सुजाता, डॉ. प्रवीन शर्मा उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed