{"_id":"68b7472635cf8a07dd094c7b","slug":"awareness-raised-against-drug-abuse-and-cyber-crime-rewari-news-c-198-1-rew1001-225068-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: नशे और साइबर अपराध के खिलाफ किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: नशे और साइबर अपराध के खिलाफ किया जागरूक
Wed, 03 Sep 2025 01:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 03 Sep 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
लोगों से बातचीत करते पुलिस की टीम। स्रोत : पुलिस
रेवाड़ी। डीएसपी ट्रैफिक पवन कुमार ने अपनी टीम के साथ मंगलवार को गांव माजरा, गोठड़ा व मामड़िया अहीर का भ्रमण किया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और समाधान कराने का आश्वासन दिया। साथ ही ग्रामीणों को नशे और साइबर अपराध के खिलाफ जागरूक किया।
डीएसपी ट्रैफिक पवन कुमार ने ग्रामीणों से कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखना हमारी जिम्मेदारी है। अपराध पर अंकुश, महिला सुरक्षा, नशे पर रोकथाम पुलिस की प्राथमिकता है।
नशा समाज का साझा दुश्मन है, इसलिए समाज से नशे को पूरी तरह से समाप्त करने के लिए सभी लोग अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेवारी निभाएं तथा जिला पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम में पूर्ण सहयोग करें।
विज्ञापन
समाज से नशे को पूर्ण रूप से खत्म करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम में अपनी अहम भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। डीएसपी ने कहा कि नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सभी ग्राम पंचायतें, सामाजिक संस्थाएं तथा यूथ क्लब अपनी अग्रणी भूमिका निभाएं ताकि समाज को पूरी तरह से नशा मुक्त किया जा सके।