{"_id":"68a21fbc50d7ad838b0f553e","slug":"awareness-campaign-launched-to-keep-the-city-clean-rewari-news-c-198-1-rew1001-224278-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: शहर को स्वच्छ रखने के लिए चलाया जागरूकता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: शहर को स्वच्छ रखने के लिए चलाया जागरूकता अभियान
Mon, 18 Aug 2025 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 18 Aug 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 23 दुकानदारों को जागरुक करते डीएमसी। स्त्रोत: डीपीआरओ
- फोटो : परियर क्षेत्र में नाव से आवागमन करते लोग। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। नगर परिषद की ओर से शहर में अतिक्रमण हटाने, पॉलीथिन का प्रयोग नहीं करने, डस्टबिन का प्रयोग करने के लिए रविवार को जागरूकता अभियान शुरू किया गया।
जिला नगर आयुक्त ब्रह्मप्रकाश ने शहर का दौरा कर दुकानदारों को स्वच्छता रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा रेवाड़ी शहर को साफ सुथरा रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सड़क पर सामान रखने से रास्ते अवरुद्ध होते हैं।
इससे आमजन को निकलने में परेशानी होती है और जाम की स्थिति बनती है। आमजन को कोई परेशानी न हो, इसके लिए दुकानदार सामान सड़क पर न रखकर दुकान के भीतर रखें।
विज्ञापन
उन्होंने दुकानदारों व व्यापारियों को पाॅलीथिन मुक्त रेवाड़ी बनाने की भी अपील की। जिला नगर आयुक्त ब्रह्मप्रकाश ने आमजन से अपील की है कि जब भी घर से सामान खरीदने के लिए दुकान पर पहुंचे तो अपने साथ थैला लेकर जाएं ताकि पॉलीथिन की आवश्यकता नहीं हो ।