फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Attempt to rob the couple sitting in the car by putting a knife on their neck

कार में बैठे दंपती की गर्दन पर चाकू लगा कर लूट का प्रयास

Sun, 20 Jun 2021 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Attempt to rob the couple sitting in the car by putting a knife on their neck
रेवाड़ी। शहर के सेक्टर तीन में एक व्यक्ति ने कार में बैठे दंपती की गर्दन पर चाकू लगा कर लूटपाट का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया तथा फरार हो गया। हमले में एक व्यक्ति घायल हो गया। मॉडल टाउन थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार शहर के मोहल्ला छीपटवाड़ा निवासी विनोद कुमार अपनी पत्नी रेणुका के साथ कार में सेक्टर तीन में आए थे। सेक्टर में पहुंचने के बाद दोनों कार में बैठे हुए थे। इसी दौरान एक व्यक्ति वहां पहुंच तथा विनोद की गर्दन पर चाकू लगा कर कार में चुपचाप बैठे रहने तथा उसके कहे अनुसार आगे चलने के लिए कहा। विनोद ने आरोपी का विरोध करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर आरोपी ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। दो जगह चाकू लगने से वह घायल हो गए तथा आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना के बाद मॉडल टाउन थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। हमला करने वाला आरोपी गांव ढालियावास निवासी राधेश्याम बताया जा रहा है। पुलिस ने रेणुका की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ हमला कर लूट के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल जितेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है तथा जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed