{"_id":"6ad3b63c8decbe5cc80a021f","slug":"athletes-won-six-medals-at-the-khel-mahakumbh-district-trials-rewari-news-c-198-1-rew1001-247337-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: खेल महाकुंभ के जिला ट्रायल में खिलाड़ियों ने जीते छह पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: खेल महाकुंभ के जिला ट्रायल में खिलाड़ियों ने जीते छह पदक
Sat, 17 Oct 2026 11:24 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 17 Oct 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
जीत हासिल करने पर खुशी जाहिर करते खिलाड़ी। स्रोत : कोच
रेवाड़ी। हरियाणा खेल महाकुंभ के तहत टांकड़ी गांव स्थित शूटिंग अकादमी में आयोजित जिलास्तरीय शूटिंग ट्रायल में राव शूटिंग अकादमी के खिलाड़ियों ने छह पदक हासिल किए।
सेक्टर-4 स्थित राव शूटिंग अकादमी के अंतरराष्ट्रीय कोच रमन राव ने बताया कि 10 मीटर एयर पिस्टल पुरुष, महिला और मिक्स्ड टीम स्पर्धाओं सहित विभिन्न वर्गों के ट्रायल हुए। एयर पिस्टल पुरुष वर्ग में रोहित ने 200 में से 192 अंक लेकर स्वर्ण, मयंक यादव ने 191 अंक लेकर रजत और पंकज ने 188 अंक लेकर कांस्य पदक जीता।
महिला एयर पिस्टल वर्ग में चहक यादव ने 188 अंक के साथ स्वर्ण और अनविका यादव ने 182 अंक लेकर कांस्य पदक हासिल किया। मयंक यादव और चहक यादव की जोड़ी ने एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
कोच रमन राव ने कहा कि खिलाड़ी लगातार मेहनत कर रहे हैं और प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। पदक विजेता खिलाड़ी अब हरियाणा राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। संवाद