फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   astronomy laboratory built in ten schools of rewari

Rewari News: रेवाड़ी के दस स्कूलों में बनाई एस्ट्रोनॉमी प्रयोगशाला, विद्यार्थी खगोलिय घटनाओं के बारे में अध्ययन कर सकेंगे

Sun, 23 Apr 2023 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 23 Apr 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
astronomy laboratory built in ten schools of rewari
एस्ट्रोनोमी प्रयोगशाला में रखे विभिन्न तरह के उपकरण।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जिले के दस राजकीय विद्यालयों में बनाई गई एस्ट्रोनोमी प्रयोगशालाओं को वर्तमान सत्र में आरंभ करने की प्रक्रिया आरंभ हो गई है। संभवतया मई माह में ये प्रयोगशालाएं शुरू कर दी जाएंगी। इन प्रयोगशालाओं में पिछले दिनों सामान भी पहुंच चुका है, वहीं अब इसके लिए शिक्षकों को प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है। विभाग ने इसका जिम्मा स्कूलों को सौंप दिया है, स्कूलों द्वारा सभी प्रयोगशालाओं को जल्द शुरू किया जाएगा। इसके लिए प्रयास जारी है।
शिक्षा अधिकारियों के मुताबिक सभी 10 विद्यालयों में भौतिक विज्ञान के एक-एक प्रवक्ता को तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया है। जिसके लिए राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद गुरुग्राम चयनित किया गया था। यह प्रशिक्षण उन्हें 20, 21 और 22 अप्रैल को दिया गया, जिसमें सभी 10 विद्यालयों के प्रवक्ताओं को प्रयोगशालाओं के बारे में बताया गया। उन्हें प्रयोगशालाओं में रखे सामान और उपकरणों की जानकारी दी गई है। इन सभी प्रयोगशालाओं में विद्यार्थी खगोलिय घटनाओं के बारे में अध्ययन कर सकेंगे। इससे न केवल विद्यार्थियों को एस्ट्रोनोमी क्षेत्र के बड़े संस्थानों में प्रवेश के दौरान आसानी होगी, बल्कि उनका ज्ञानवर्धन भी होगा। हरियाणा स्कूल शिक्षा परिषद की तरफ से बनाई गई इन प्रयोगशालाओं को यजुर्वेदशाला नाम दिया गया है।
विज्ञापन


इन स्कूलों में बनाई प्रयोगशाला
शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बोलनी स्कूल, बोड़िया कमालपुर स्कूल, पीथड़ावास स्कूल, गुडियानी स्कूल, राकवमावि बावल और रेवाड़ी स्कूल, रावमावि पाल्हावास, नाहड़ स्कूल, कुंड स्कूल व काकोड़िया स्कूल में यह एस्ट्रोनोमी प्रयोगशाला बनाई गईं हैं। इन सभी प्रयोगशालाओं में आईआईटी इंदौर से उपकरण आ गए हैं, जिसमें टेलिस्कॉप, लैपटॉप, प्रोजेक्टर, राकेट मॉडल, फ्लोटिंग बॉल, मोटराइज्ड सोलर सिस्टम व सोलर प्रोजेक्टर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन:
इन सभी प्रयोगशालाओं के लिए एससीईआरटी गुरुग्राम में 10 शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया है। यह सभी 10 शिक्षक भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता हैं। विभाग की ओर से सभी प्रयोगशालाओं को स्कूलों को सुपुर्द कर दिया गया है। प्रयोगशालाएं जल्द विद्यार्थियों के लिए खुलेंगी।
- सुभाष चंद्र, डीपीसी समग्र शिक्षा रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed