रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
शियन यूथ पैरालंपिक खेल में कांस्य पदक विजेता खिलाड़ी लक्षित अपने परिजनों के साथ।
- फोटो : Rewari
Link Copied
धारूहेड़ा। आरपीएस स्कूल धारूहेड़ा के ग्यारहवीं कक्षा के छात्र लक्षित ने बहरीन में आयोजित एशियन यूथ पैरालंपिक में 17.95 मीटर भाला फेंक में कांस्य पदक जीता है। अंतरराष्ट्रीय खेलों में लक्षित की यह भारत की ओर से पहले ही प्रयास में कामयाबी है। लक्षित ने एफ 54 वर्ग में 17.95 मीटर भाला फेंक कांस्य पदक जीतकर अपने अंतरराष्ट्रीय कॅरिअर की शानदार शुरुआत की। स्कूल पहुंचने पर लक्षित का स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएं दी गई।
विज्ञापन
इस अवसर पर शिक्षकों ने अन्य विद्यार्थियों को ऐसे खेलों भाग लेने के लिए प्रेेरित किया। उन्होंने बताया कि अपने साहस और हौसले से लक्षित ने नया इतिहास लिखा है। आज लक्षित ने व्हीलचेयर पर रहते हुए भी सफलता के आकाश पर स्वर्णिम अक्षरों में अपना नाम लिख दिया है। लक्षित के बुलंद हौसले की कहानी सभी युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत है। लक्षित को माता-पिता और स्नेहीजनों का साथ मिला। रेवाड़ी के खिजूरी निवासी लक्षित के पिता शील कुमार एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। आज आरपीएस ग्रुप की चेयरपर्सन डॉ. पवित्रा राव ने लक्षित को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर स्टाफ के सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।