{"_id":"656a20a1260054bfc50966cc","slug":"asha-workers-will-protest-on-5th-for-honorarium-payment-rewari-news-c-198-1-rew1001-7059-2023-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: मानदेय भुगतान के लिए 5 को प्रदर्शन करेंगी आशा कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: मानदेय भुगतान के लिए 5 को प्रदर्शन करेंगी आशा कार्यकर्ता
Fri, 01 Dec 2023 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 01 Dec 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। आशा कार्यकर्ताओं ने 5-6 माह से मानदेय नहीं मिलने पर रोष जताते हुए चेतावनी दी है कि अगर मानदेय का भुगतान जल्द नहीं किया गया तो 5 दिसंबर को पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन दिया था। आशा कार्यकर्ता यूनियन संबंधित एआईयूटीयूसी की राज्य प्रधान राजबाला यादव, महासचिव मधु देवी, संतोष देवी, आशा कार्यकर्ता यूनियन हरियाणा अंबाला की प्रधान अंजू वर्मा, कुसुम देवी, राजेंद्र सिंह एडवोकेट, ट्रेड यूनियन नेता सूबे सिंह, निर्मला देवी, मीणा कुमारी, लाभकोर देवी, सुखविंदर कौर, सुनीता, पिंकी ने स्वास्थ्य मंत्री से उनके अंबाला स्थित आवास पर मुलाकात की थी। आशा कर्मियों को पिछले 5 एवं 6 माह से मानदेय नहीं देने पर प्रतिनिधिमंडल ने रोष प्रकट किया था। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि प्रदेश की आशा कर्मियों को पहले ही न्यूनतम मानदेय नहीं दिया जा रहा है और जो कुछ दिया जा रहा था, उसको भी 5 एवं 6 माह से नहीं दिया जा रहा है। बिना मानदेय के परिवार कैसे चलेगा। आशा कार्यकर्ता यूनियन हरियाणा ने फैसला लिया है कि अगर मानदेय नहीं मिला तो आगामी 5 दिसंबर को पूरे प्रदेश में जिला स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।