फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Asha workers took out a procession by playing thali.

Rewari News: आशा कार्यकर्ताओं ने थाली बजाकर निकाला जुलूस

Thu, 14 Sep 2023 12:40 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 14 Sep 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Asha workers took out a procession by playing thali.
थाली बजाकर विरोध प्रदर्शन करतीं आशा वर्कर्स।
रेवाड़ी। आशा वर्कर्स यूनियन की ओर से लघु सचिवालय के समीप जारी हड़ताल बुधवार को 37वें दिन भी रही। हड़ताल की अध्यक्षता जिला प्रधान सुनीता ने की ओर से मंच का संचालन सरस्वती द्वारा किया गया। दोपहर बाद आशा कार्यकर्ताओं ने शहर के बीचों बीच थाली बजाकर प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। जिला प्रधान सुनीता ने बताया कि आज आशाओं के धरने को किसान मोर्चा संगठन ने समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि यह सरकार झूठी है। सरकार को नारी शक्ति के सामने झुकना ही होगा। राज्य की नेता महासचिव सुनीता सोनीपत ने कहा कि यह सरकार जुमलेबाजों की है। आज वार्ता की डेट दी हुई थी, जिसमें सरकार ने स्थगित कर दिया। उन्होंने कहा कि 15 सितंबर को केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह का घेराव किया जाएगा। इस अवसर पर शारदा, मीना, अनिता, गीता, बबिता, अंजू, अमन व सविता बीकानेर सहित अन्य मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed